प्रोबा-3 की सफल लॉन्चिंग के बाद ISRO और ESA के बीच हुआ एक और करार

ISRO ESA Agreement: भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन ने शनिवार को कहा कि उसने अंतरिक्ष यात्री प्रशिक्षण, मिशन कार्यान्वयन और अनुसंधान प्रयोगों से संबंधित गतिविधियों पर सहयोग के लिए यूरोपीय अंतरिक्ष एजेंसी के साथ एक समझौता किया है। इसरो ने एक विज्ञप्ति में बताया कि यह समझौता मानव अंतरिक्ष अन्वेषण और अनुसंधान में सहयोगात्मक गतिविधियों के लिए एक रूपरेखा प्रदान करता है

ISRO ESA Agreement: भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने शनिवार को कहा कि उसने अंतरिक्ष यात्री प्रशिक्षण, मिशन कार्यान्वयन और अनुसंधान प्रयोगों से संबंधित गतिविधियों पर सहयोग के लिए यूरोपीय अंतरिक्ष एजेंसी (ESA) के साथ एक समझौता किया है।

Somnath ISRO

इसरो के अध्यक्ष एस सोमनाथ (फोटो साभार: इसरो)

इस समझौते पर इसरो के अध्यक्ष और अंतरिक्ष विभाग (DOS) के सचिव डॉ. एस सोमनाथ और ईएसए के महानिदेशक डॉ. जोसेफ एशबैकर ने हस्ताक्षर किए।

End of Feed