Gaganyaan Mission: भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) का पहला मानव अंतरिक्ष उड़ान कार्यक्रम 'गगनयान' को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है। बता दें कि पहले सॉलिड मोटर सेंगमेंट को प्रोडक्शन प्लांट से लॉन्च कॉम्प्लेक्स ले जाया जा रहा है, जो ह्यूमन रेटेड लॉन्च व्हीकल (HLVM3) पहली उड़ान की दिशा में बड़ा कदम है।
बता दें कि एचएलवीएम3 अंतरिक्ष यात्रियों को पृथ्वी की निचली कक्षा में ले जाने में अहम भूमिका निभाएगा। हाल ही में केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने गगनयान को लेकर जानकारी साझा की थी कि भारत का पहला मानव अंतरिक्ष उड़ान कार्यक्रम प्रगति पर है और इसे अगले साल की शुरुआत में प्रक्षेपित किए जाने की उम्मीद है।
क्या है गगनयान मिशन?
बकौल इसरो, गगनयान मिशन में 3 सदस्यों के चालक दल को 3 दिनों के मिशन के लिए 400 किमी की कक्षा में भेजा जाएगा। माना जा रहा है कि अगले साल की शुरुआत में गगनयान मिशन को लॉन्च किया जा सकता है। इसरो इस मिशन को लेकर लगातार तरह-तरह के परीक्षण कर रही है। हाल ही में इसरो ने एक खास तरह के इंजन का परीक्षण किया था।
