ISRO की एक और सफलता, श्रीहरिकोटा में SSLV के तीसरे चरण का किया सफल परीक्षण

ISRO के अनुसार, यह परीक्षण मंगलवार को किया गया। ISRO ने एक बयान में कहा कि स्मॉल सैटेलाइट लॉन्च व्हीकल (SSLV) इसरो द्वारा विकसित तीन चरणों वाला एक पूर्ण ठोस प्रक्षेपण यान है, जो औद्योगिक उत्पादन के लिए उपयुक्त है।

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन इसरो (ISRO) ने आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा स्थित सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र की सॉलिड मोटर स्टैटिक टेस्ट फैसिलिटी में एसएसएलवी (SSLV) के तीसरे चरण के उन्नत संस्करण का सफल स्टैटिक परीक्षण किया है। ISRO के अनुसार, यह परीक्षण मंगलवार को किया गया। ISRO ने एक बयान में कहा कि स्मॉल सैटेलाइट लॉन्च व्हीकल (SSLV) इसरो द्वारा विकसित तीन चरणों वाला एक पूर्ण ठोस प्रक्षेपण यान है, जो औद्योगिक उत्पादन के लिए उपयुक्त है और प्रक्षेपणों के बीच कम समय अंतराल के साथ मांग के अनुसार प्रक्षेपण कर सकता है।

IsRO

ISRO ने किया SSLV के तीसरे चरण का परीक्षण (फोटो-ISRO)

सैटेलाइट लॉन्च व्हीकल (SS3) के तीसरे चरण की पुष्टि

इसरो ने आगे कहा, ऊपरी चरण या तीसरे चरण की ठोस मोटर प्रक्षेपण यान को 4 किमी/सेकंड तक का वेग प्रदान करती है और इसमें एक अखंड मिश्रित मोटर केस और चरण के निष्क्रिय द्रव्यमान को सीमित करने के लिए एक स्वतंत्र नोजल डायवर्जेंट का उपयोग किया गया है। अंतरिक्ष एजेंसी ने बताया कि स्थैतिक परीक्षण में कार्बन-एपॉक्सी मोटर केस वाले स्मॉल सैटेलाइट लॉन्च व्हीकल (SS3) के तीसरे चरण के उन्नत संस्करण की पुष्टि हुई है। इससे चरण का द्रव्यमान काफी कम हो गया है, जिसके परिणामस्वरूप एसएसएलवी की पेलोड क्षमता में 90 किलोग्राम का सुधार हुआ है।

End of Feed