ISRO: भारत लगाएगा अंतरिक्ष में बड़ी छलांग, इसी साल भेजा जाएगा चंद्रयान 3 और आदित्य L 1

  • Edited by: अमित कुमार मंडल
  • Updated Mar 22, 2023, 10:19 PM IST

इसरो प्रमुख ने कहा कि चंद्रयान-तृतीय यान पूरी तरह से तैयार है। इसका पूरी तरह समन्वय कर दिया है। निश्चित रूप से सुधार के कुछ काम किए जा रहे हैं।

ISRO on Chandrayaan: भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संस्थान (ISRO) के प्रमुख एस सोमनाथ ने बुधवार को कहा कि भारत के तीसरे चंद्र अभियान चंद्रयान-तृतीय (Chandrayaan 3)और देश के पहले सौर अभियान आदित्य-एल प्रथम (Aditya L1) का प्रक्षेपण 2023 के मध्य में हो सकता है। उन्होंने दिल्ली में फिजिकल रिसर्च लेबोरेटरी में आयोजित चतुर्थ भारतीय ग्रह विज्ञान सम्मेलन में ‘अंतरिक्ष एवं ग्रहीय खोज में भारतीय क्षमता’ विषय पर उद्घाटन सत्र में यह बात कही।

Chandrayaan 3

चंद्रयान-तृतीय यान पूरी तरह से तैयार

चंद्रयान-तृतीय यान पूरी तरह से तैयार

इसरो प्रमुख ने कहा कि चंद्रयान-तृतीय यान पूरी तरह से तैयार है। इसका पूरी तरह समन्वय कर दिया है। निश्चित रूप से सुधार के कुछ काम किए जा रहे हैं। हम अनुकरण और परीक्षणों आदि के माध्यम से मिशन को लेकर काफी विश्वस्त हो रहे हैं। और संभावना है कि इस साल के मध्य तक प्रक्षेपण हो सकता है। उन्होंने कहा कि भारत के पहले सौर अभियान आदित्य-एल 1में बहुत ही अनूठी सौर पर्यवेक्षण क्षमता होती है। उन्होंने कहा कि इसके लिए उपकरणों की आपूर्ति कर दी गई है और इसरो इनका उपग्रह में समन्वय कर रहा है।

End of Feed