चंद्रमा पर भारत की कामयाबी की गाथा लिखेगा Chandrayan-3, मिशन पर जुलाई में होगा रवाना

  • Written by: आलोक कुमार राव
  • Updated May 29, 2023, 02:59 PM IST

Chandrayan-3 : भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) के चेयरमैन एस सोमनाथ ने सोमवार को कहा कि चंद्रमा पर भारत के तीसरे मिशन चंद्रयान-3 इस जुलाई में अपने अभियान पर रवाना होगा। बता दें कि चंद्रायन-2 के बाद यह चंद्रमा पर भारत का यह तीसरा मिशन है।

Chandrayan-3 : भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) के चेयरमैन एस सोमनाथ ने सोमवार को कहा कि चंद्रमा पर भारत के तीसरे मिशन चंद्रयान-3 इस जुलाई में अपने अभियान पर रवाना होगा। बता दें कि चंद्रायन-2 के बाद यह चंद्रमा पर भारत का यह तीसरा मिशन है। यह चंद्रमा पर यान के सुरक्षित लैंडिंग एवं उसकी सतह का जायजा लेने की भारत की क्षमता को दर्शाएगा। सोमनाथ ने कहा कि चंद्रमा मिशन को लेकर वह पूरी तरह से आश्वस्त हैं।

Chandrayan-3

जुलाई में चंद्रमा पर जाएगा चंद्रयान-3

उपग्रह एनवीएस-01 का हुआ सफल प्रक्षेपण

दूसरी पीढ़ी की सैटेलाइट सीरिज NVS-01 को जियोसिंक्रोनस ट्रांसफर कक्षा में सफलतापूर्वक स्थापित किए जाने के बाद इसरो चेयरमैन ने यह बात कही। बता दें कि इसरो ने एक भूस्थिर उपग्रह प्रक्षेपण यान (जीएसएलवी) के जरिए नौवहन उपग्रह एनवीएस-01 का सोमवार को सफल प्रक्षेपण किया।

End of Feed