Israel-Iran War: युद्ध के बीच Air India का बड़ा फैसला, यूरोप-अमेरिका के बीच चलेंगी 78 एक्स्ट्रा फ्लाइट्स; पढ़ें रूट्स पर पूरी लिस्ट

Israel–Iran conflict: इजरायल-ईरान युद्ध की वजह से अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर जबरदस्त असर पड़ा है, जिससे यात्रियों को काफी परेशानी हो रही है। इसी बीच एयर इंडिया (Air India) ने 10 से 18 मार्च के बीच यूरोप और अमेरिका के लिए 78 अतिरिक्त अंतरराष्ट्रीय उड़ानें संचालित करने का फैसला किया है। इन अतिरिक्त फ्लाइट्स से यात्रियों को ज्यादा सीटें और यात्रा के विकल्प मिलेंगे, जिससे अंतरराष्ट्रीय यात्रा में आ रही दिक्कतों को कम करने में मदद मिलेगी।

Israel-Iran War: इजायल-ईरान युद्ध का बेहद बुरा असर अंतरराष्ट्रीय हवाई यातायात पर पड़ा है। पिछले कुछ दिनों से भारत की तरफ मिडिल ईस्ट क्षेत्र के देशों में जाने वाली ज्यादातर फ्लाइट्स और उधर से भारत आने वाली फ्लाइट्स संचालित नहीं हो पा रही। यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा है। इसी बीच एयर इंडिया एयरलाइन (Air India) ने बड़ा फैसला लिया है। एयरलाइन ने घोषणा की है कि 10 मार्च से 18 मार्च के बीच यूरोप और अमेरिका के लिए 78 अतिरिक्त अंतरराष्ट्रीय उड़ानें संचालित की जाएंगी।

air india flight

यूरोप और अमेरिका के लिए 78 अतिरिक्त अंतरराष्ट्रीय उड़ानें संचालित करेगी एयर इंडिया।

एयर इंडिया के मुताबिक, मौजूदा हालात में कई रूट्स पर उड़ानों की उपलब्धता कम हो गई है। ऐसे में अतिरिक्त उड़ानों के जरिए यात्रियों को ज्यादा विकल्प और सीटें उपलब्ध कराई जाएंगी। यह कदम खासतौर पर उन यात्रियों के लिए राहत भरा होगा जो अमेरिका और यूरोप की यात्रा करना चाहते हैं।

End of Feed