"ISKCON वाले देश के सबसे बड़े धोखेबाज", BJP सांसद का आरोप- वे कसाइयों को बेच देते हैं अपनी गाय, जितना ये...

  • Compiled by: अभिषेक गुप्ता
  • Updated Sep 27, 2023, 02:53 PM IST

Maneka Gandhi on ISKCON: दुनिया भर के कृष्ण भक्तों के बीच लंबे समय से इस्कॉन की अपनी अलग छवि रही है, जबकि गांधी जानी-मानी पशु अधिकार कार्यकर्ता हैं। वह जानवरों से जुड़े बुनियादी मसलों पर समय-समय पर अपनी आवाज मुखर होकर रखती रही हैं।

Maneka Gandhi on ISKCON: भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) की सांसद मेनका गांधी ने इंटनेशनल सोसायटी फॉर कृष्णा कॉन्शियसनेस (ISKCON) को लेकर बड़ा आरोप लगाया है। उन्होंने कहा है कि इस देश में इस्कॉन सबसे बड़ा धोखा है। ऐसा इसलिए क्योंकि वे लोग अपनी गोशाला से गायों को कसाइयों को बेच देते हैं। हालांकि, पूर्व केंद्रीय मंत्री की ओर से कही गई बात पर फिलहाल इस्कॉन की कोई टिप्पणी नहीं आई है।

Maneka Gandhi on ISKCON

तस्वीर का इस्तेमाल सिर्फ प्रस्तुतिकरण के लिए किया गया है। (फाइल)

उनके हालिया बयान से जुड़ा एक वीडियो भी वायरल हुआ है, जिसमें गांधी कहती नजर आईं, "इस्कॉन अपने देश में सबसे बड़ा धोखा है। वे लोग गोशाला चलाते हैं और सरकार से लाभ उठाते हैं, जिनमें बड़ी जमीनें भी शामिल हैं।"

End of Feed