क्या वीके पांडियन के कंट्रोल में है BJD, कौन होगा उत्तराधिकारी? नवीन पटनायक ने दिया जवाब

बीजेडी प्रमुख नवीन पटनायक ने असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा और केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान सहित भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेताओं के दावों को खारिज कर दिया कि पांडियन राज्य को नियंत्रित कर रहे हैं।

Naveen Patnaik on VK Pandian: ओडिशा के मुख्यमंत्री और बीजू जनता दल (BJD) सुप्रीमो नवीन पटनायक ने गुरुवार को उन अटकलों का खंडन किया कि पूर्व नौकरशाह वीके पांडियन उनके उत्तराधिकारी हैं। उन्होंने कहा कि उनका उत्तराधिकारी ओडिशा की जनता चुनेगी। समाचार एजेंसी एएनआई को दिए एक साक्षात्कार में पटनायक ने कहा, मैंने बार-बार कहा है कि उत्तराधिकारी का फैसला राज्य के लोगों द्वारा किया जाएगा। यह स्वभाविक तरीके से होगा।

Navin Patnaik

नवीन पटनायक

बीजेपी के आरोपों को किया खारिज

बीजेडी प्रमुख नवीन पटनायक ने असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा और केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान सहित भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेताओं के दावों को खारिज कर दिया कि पांडियन राज्य को नियंत्रित कर रहे हैं। उन्होंने इन आरोपों को हास्यास्पद और महत्वहीन बताया। यह पूछे जाने पर कि क्या उनके करीबी सहयोगी द्वारपाल के रूप में काम करते हैं और क्या वह अपनी ओर से सभी निर्णय लेते हैं, पटनायक ने कहा, यह हास्यास्पद है और मैंने इसे पहले भी कई बार कहा है। यह एक पुराना आरोप है और इसमें कोई दम नहीं है।

पिछले साल बीजेडी में शामिल हुए वीके पांडियन

तमिलनाडु के पूर्व नौकरशाह वीके पांडियन ने पिछले साल भारतीय सिविल सेवा से स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति ले ली और बीजेडी में शामिल हो गए थे। पटनायक ने आगे दावा किया कि इस तरह के आरोप ओडिशा में अपनी गिरती लोकप्रियता पर बीजेपी की बढ़ती हताशा के कारण आए हैं। पटनायक ने कहा, मैं देख रहा हूं कि वे और अधिक हताश हो रहे हैं, खासकर जब देश में उनकी लोकप्रियता कम हो रही है।

End of Feed