Sawal Public Ka: क्या खालिस्तानी गैंग का निशाना पंजाब सरकार नहीं मोदी सरकार है?

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलEdited by: रामानुज सिंह
  • Updated Feb 24, 2023, 10:41 PM IST

Sawal Public Ka: खालिस्तान समर्थक अमृतपाल सिंह के सामने पंजाब की भगवंत मान सरकार बेबस नजर आई। पिछले दो दिनों से पूरे देश में लोग बात कर रहे हैं कि पंजाब को क्या हो गया? पंजाब तो अराजकता और आतंक के सामने कभी सरेंडर नहीं करता। लेकिन अब डर ये है कि क्या पंजाब में फिर से खालिस्तान वाले 1980 के दशक की याद नहीं लौट आई है?

Sawal Public Ka: खालिस्तान समर्थक अमृतपाल सिंह के सामने पंजाब की भगवंत मान सरकार घुटने टेकती दिख रही है। पिछले दो दिनों से पूरे देश में लोग बात कर रहे हैं कि पंजाब को क्या हो गया? पंजाब क्या गलत हाथों में चला गया। पंजाब क्या गलत हाथों में खेल रहा है। लेकिन दूसरी तरफ किडनैपिंग केस में अमृतपाल के साथी लवप्रीत सिंह तूफान के सारे आरोप वापस लिए गए। कोर्ट से लवप्रीत सिंह तूफान की रिहाई पर मुहर लगवा ली गई। वैसे ये आदेश कोर्ट का है मैं उस पर टिप्पणी नहीं कर रही लेकिन पंजाब पुलिस का रवैया ऐसा दिखा रहा है कि लाचार, बेसहाय हो। उसे बोला जा रहा हो कि चुपचाप जो कहते हैं वो करो।

क्योंकि अमृतसर के अजनाला थाने में जो हुआ, वो सिर्फ एक थाने पर हमला नहीं था। वो भारत पर हमला जैसा था । I repeat ये देश पर अटैक की तरह था। मुझे वो सेंटेंस याद आ रहा है कि पुलिस दे दो जी। मैं सब ठीक करके रख दूंगा। क्या खाक ठीक करके रख दिए। पंजाब में कल जो हुआ, उस पर पूरा देश चिंतित है। लेकिन तुर्रा देखिए, कल शाम को मान साहब पीसी करने आए..एक शब्द भी अजनाला कांड, अमृतपाल पर नहीं बोल पाए। लगता है किसी ने कह रखा हो, मुंह खोले तो समझ लेना।

End of Feed