महाराष्ट्र की सियासत में कुछ बड़ा होने वाला है? बीते 24 घंटे में 2 बार मिले फड़णवीस-उद्धव, मुलाकात पर लग रहीं अटकलें

फडणवीस और ठाकरे की मुलाकात गुरुवार को विधान परिषद के अध्यक्ष राम शिंदे के कार्यालय में हुई। यह मुलाकात लगभग 20 मिनट तक चली। इससे पहले बुधवार को फडणवीस ने कहा था कि ठाकरे अलग तरीके से सत्ता पक्ष में आ सकते हैं। महाराष्ट्र विधानसभा को संबोधित करते हुए CM ने कहा कि 2029 तक BJP के विपक्ष में आने की कोई संभावना नहीं है।

Fadanvis-Udhhav Thackeray Meeting : महाराष्ट्र की राजनीति में कुछ बड़ा होने की अटकलें लग रही हैं। ये अटकलें राज्य के मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़णवीस और शिवसेना (यूबीटी) के प्रमुख उद्धव ठाकरे के बीच हुई मुलाकात के बाद लगनी शुरू हुई है। दोनों नेताओं के बीच बीते 24 घंटे में दो बार मुलाकात हुई हैं। एक दिन पहले फड़णवीस ने मजाकिया अंदाज में उद्धव को साथ आने का न्योता दिया। फिर विधानसभा में दोनों नेताओं के बीच मुलाकात हुई और अब बताया जा रहा है कि फड़णवीस और उद्धव की मुलाकात एक बार फिर हुई है।

BJP

गुरुवार को विधानसभा में हुई फड़णवीस-उद्धव की मुलाकात। तस्वीर-@ShivSenaUBT

मुंबई में आज राज ठाकरे की रैली

इससे सियासी गलियारे में भाजपा और उद्धव के साथ आने की चर्चा एक बार फिर तेज हो गई है। दोनों नेताओं के बीच यह मुलाकात इसलिए भी अहम मानी जा रही है क्योंकि महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (MNS) के प्रमुख राज ठाकरे की शुक्रवार को मुंबई के मीरा रोड पर आज रैली होनी है। समझा जाता है कि इस रैली में राज ठाकरे अपनी भविष्य की योजना, राजनीतिक एजेंडे और मुंबई में हिंदीभाषी लोगों की पिटाई पर अपनी बात रख सकते हैं।

End of Feed