क्या सत्ता पाने के लिए देश का बंटवारे की साजिश रच रहे राहुल गांधी? LoP पर निशिकांत दुबे ने लगाया गंभीर आरोप

भाजपा सांसद ने राहुल गांधी का सोरोस फाउंडेशन और फोर्ड फाउंडेशन के साथ संबंध होने का आरोप लगाया है। भाजपा सदस्य ने दावा किया कि राहुल गांधी केवल देशद्रोहियों से मिलने वियतनाम, कंबोडिया, बहरीन और थाईलैंड जाते हैं। दुबे ने यह भी आरोप लगाया, 'वह (राहुल) कभी निर्वाचन आयोग पर, कभी संविधान पर, कभी लोकसभा अध्यक्ष पर, उच्चतम न्यायालय पर...जितनी भी संवैधानिक संस्थाएं हैं, उन पर आरोप लगाते हैं।’

Nishikant Dubey Vs Rahul Gandhi: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सांसद निशिकांत दुबे ने लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी पर गंभीर आरोप लगाए हैं। कांग्रेस सांसद के 'आचरण' पर सवाल उठाते हुए निशिकांत ने पूछा है कि 'सत्ता पाने के लिए क्या राहुल गांधी देश बंटवारे की साजिश रच रहे हैं?' दुबे ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट X पर दस्तावेज शेयर किए हैं और इन दस्तावेजों को उन्होंने 'राहुल गांधी' के खिलाफ आरोप बताया है। भाजपा सांसद का दावा है कि 'राहुल गांधी टुकड़े-टुकड़े गैंग के रिंगलीडर हैं।'

nishikant dubey

राहुल गांधी पर निशिकांत दुबे ने गंभीर आरोप लगाए हैं।

दुबे ने X पर कहा, 'मेरे आरोप फोर्ड फाउंडेशन के सोरोस और 'टुकड़े-टुकड़े गैंग' के रिंगलीडर राहुल गांधी के खिलाफ हैं। इन आरोपों पर चर्चा करने के लिए मैंने लोकसभा स्पीकर से अनुमति मांगी है। क्या सत्ता पाने के लिए लोकसभा में विपक्ष के नेता देश बंटवारे की साजिश रच रहे हैं।' लोकसभा राहुल के हाल की स्पीच को दुबे ने 'अमर्यादित आचरण' बताते हुए इसकी जांच एक संसदीय समिति से कराने की मांग की है।

End of Feed