रायगढ़, पुणे, रांची...एक के बाद एक शहर से सामने आ रहे 'लव जिहाद' के मामले; क्या देश में फैल रहा Love Jihad?

  • Produced by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलEdited by: शिशुपाल कुमार
  • Updated Jun 1, 2023, 07:39 PM IST

Love Jihad: छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में कथित लव जिहाद का मामला सामने आया है। यहां अंबेडकर आवास मेडिकल कॉलेज के पास किराये मकान में रहने वाली युवती की सिम्स अस्पताल बिलासपुर में 8 मार्च को इलाज दौरान संदिग्ध मौत हुई थी।

Love Jihad: लव जिहाद को लेकर हर दिन नए मामले सामने आ रहे हैं। कई दावे हो रहे हैं। इसी कड़ी में छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में भी एक युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। युवती के परिवार वालों ने दानिश नाम के युवक पर अबॉर्शन का दबाव डालने का आरोप लगाया है। साथ ही परिवार वालों ने दानिश पर पहचान छिपाने का आरोप भी लगाया। इस पूरे मामले पर अब बीजेपी राज्य की बघेल सरकार पर हमलावर हो गई है। लवजिहाद का आरोप लगाया जा रहा है।

रायगढ़ लव जिहाद (Raigarh Love Jihad)

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में कथित लव जिहाद का मामला सामने आया है। यहां अंबेडकर आवास मेडिकल कॉलेज के पास किराये मकान में रहने वाली युवती की सिम्स अस्पताल बिलासपुर में 8 मार्च को इलाज दौरान संदिग्ध मौत हुई थी। मृतिका के परिजनों से जानकारी मिलने के बाद पुलिस जांच में पता चला कि युवती का दानिश खान उर्फ समीर हसन के साथ संबंध था। इसी दौरान लड़की गर्भवती हो गई और उसका गर्भपात कराने के लिए दानिश ने उसे दवा खिला दिया, जिसके बाद लड़की की तबीयत बिगड़ी और उसकी मौत हो गई। इस मामले उस समय नया मोड़ आ गया जब मृतिका के परिजन भाजपा के नेताओं के साथ मीडिया के सामने आए। मृतिका के भाई ने आरोप लगाया कि उसकी बहन के साथ लव जिहाद हुआ है। उसने आरोप है कि दानिश खान ने उसकी बहन से अपनी पहचान छुपाई थी और रिलेशनशिप में आने के बाद दानिश उसकी बहन को इस्लामी धार्मिक मान्यताओं और रीति रिवाज का अनुसरण करने के लिए दबाव बनाने लगा था। ऐसा नहीं करने पर दानिश उसकी बहन को शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित करता था। मृतिका के भाई ने अपनी बहन की मौत की जांच के लिए हाईकोर्ट के जज की अध्यक्षता में एस आइ टी के गठन की मांग की है और दानिश खान पर धारा 302 लगाने की मांग की है।

End of Feed