'क्या देशभक्त होना इतना मुश्किल है...'सलमान खुर्शीद के बयान के समर्थन में उतरे भाजपा नेता केशव प्रसाद, कही ये बात

कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद के 'क्या देशभक्त होना इतना मुश्किल है' वाले बयान पर बयानबाजी तेज हो गई है। हालांकि, सलमान खुर्शीद को उनके बयान के लिए भाजपा नेताओं का समर्थन मिला है। यूपी के डिप्टी सीएम और भाजपा नेता केशव प्रसाद मौर्य ने उनके बयान को सही ठहराया और कहा कि खड़गे और राहुल गांधी को समझना चाहिए कि पहले देश है।

यूपी के डिप्टी सीएम ने मंगलवार को मीडिया से बात करते हुए कहा, 'अगर सलमान खुर्शीद ने ऐसा कहा है, तो वह धन्यवाद के पात्र हैं। राहुल गांधी, मल्लिकार्जुन खड़गे और अन्य कांग्रेस नेता जो पाकिस्तान का पक्ष लेते दिखते हैं, उन्हें भी उनकी (सलमान खुर्शीद) बातें सुननी चाहिए कि देश पहले आता है, व्यक्ति या राजनीतिक दल नहीं। सांसदों के प्रतिनिधिमंडल ने जिस तरह से दुनिया भर में जाकर भारत का पक्ष रखा है, उन्होंने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर आतंकवाद की फैक्ट्री चलाने वाले पाकिस्तान की पोल खोलने का काम किया है, मैं उन सभी सांसदों का अभिनंदन करता हूं।'

Salman Khurshid

सलमान खुर्शीद और केशव प्रसाद मौर्या

भाजपा-एनडीए सरकार के 11 साल पूरे होने पर केशव प्रसाद मौर्य ने कहा, 'यह हम सभी के लिए सौभाग्य की बात है कि पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में अगर 2014 में सरकार बनाने का अवसर नहीं मिलता तो हम 2017 में उत्तर प्रदेश में विजय की यात्रा शुरू नहीं कर पाते। पूरे देश में धीरे-धीरे सभी राज्यों में डबल इंजन की सरकार स्थापित हो रही है। 2014 से 2025 के बीच भारत ने बहुत प्रगति की है। मुझे उम्मीद है कि भारत हर एक क्षेत्र में निरंतर आगे बढ़ता रहेगा। अब भारत, दुनिया की चौथी अर्थव्यवस्था बन गया है और पहली अर्थव्यवस्था बनाने के लिए हमारा प्रयास जारी रहेगा। उम्मीद है कि भारत को दुनिया की तीसरी अर्थव्यवस्था बनाने का संकल्प तीसरे कार्यकाल में पूरा होगा।'

End of Feed