'क्या अब चिड़िया, तोता बन रही...', थरूर को याद आया 'काला अध्याय' तो कांग्रेस नेता ने किया पलटवार

Emergency Row: कांग्रेस सांसद मणिकम टैगोर ने 1975 में लगाए गए आपातकाल की आलोचना करने को लेकर गुरुवार को पार्टी के वरिष्ठ नेता शशि थरूर पर परोक्ष रूप से पलटवार किया। टैगोर ने थरूर का नाम लिए बगैर उन पर कटाक्ष करते हुए पोस्ट किया कि जब कोई सहकर्मी भाजपा की बातें शब्दशः दोहराने लगे, तो आप सोचने लगते हैं कि क्या चिड़िया, तोता बन रही है?

Emergency Row: कांग्रेस सांसद मणिकम टैगोर ने 1975 में लगाए गए आपातकाल की आलोचना करने को लेकर गुरुवार को पार्टी के वरिष्ठ नेता शशि थरूर पर परोक्ष रूप से पलटवार किया और कटाक्ष करते हुए कहा कि क्या अब चिड़िया, तोता बन रही है। थरूर ने 1975 में तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी द्वारा घोषित आपातकाल की आलोचना करते हुए कहा कि देश की जनता ने उस दौर की ज्यादतियों का स्पष्ट जवाब उनकी पार्टी को बड़े अंतर से हराकर सत्ता से बाहर करके दिया।

Shashi Tharoor

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शशि थरूर (फोटो साभार : @ShashiTharoor)

इतिहास का 'काला अध्याय'

मलयालम दैनिक ‘दीपिका’ में गुरुवार को आपातकाल पर प्रकाशित एक लेख में कांग्रेस कार्यसमिति के सदस्य ने इसे भारत के इतिहास का ‘काला अध्याय’ बताया और इंदिरा गांधी के पुत्र संजय गांधी के कृत्यों को याद किया जिसमें जबरन नसबंदी अभियान एवं नयी दिल्ली में झुग्गियों को बलपूर्वक गिराए जाने के मामले शामिल हैं।

End of Feed