IRCTC मनी लॉन्ड्रिंग मामला: कोर्ट का राबड़ी देवी और तेजस्वी यादव को पेश होने का निर्देश, 19 नवंबर को अगली सुनवाई

आईआरसीटीसी (IRCTC ) मनी लॉन्ड्रिंग मामले में राउज एवेन्यू कोर्ट ने राबड़ी देवी और तेजस्वी यादव को 19 नवंबर की अगली सुनवाई में व्यक्तिगत रूप से पेश होने का निर्देश दिया है।

आईआरसीटीसी (IRCTC) से जुड़े कथित मनी लॉन्ड्रिंग मामले में दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी और उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव को बड़ा निर्देश दिया है। अदालत ने स्पष्ट किया है कि जिन आरोपियों को उच्च न्यायालय से कोई अंतरिम राहत या स्थगन आदेश नहीं मिला है, उन्हें मामले की अगली सुनवाई के दौरान अनिवार्य रूप से अदालत में व्यक्तिगत रूप से पेश होना होगा। इस मामले की अगली सुनवाई आगामी 19 नवंबर को तय की गई है।

End of Feed