भारत की एक और कूटनीतिक जीत, ईरान ने जब्त किए जहाज पर सवार 5 भारतीयों को छोड़ा

Iran released 5 Indian sailors: भारत की एक और कूटनीतिक जीत हुई है। इजराइल से जुड़े पुर्तगाल के मालवाहक जहाज पर सवार 5 भारतीयों को ईरान ने छोड़ दिया है। यह जानकारी ईरान में भारतीय दूतावास के अधिकारियों की ओर से दी गई है। कहा गया है कि पांचों भारतीय नागिरकों ने गुरुवार शाम को ही देश छोड़ दिया था।

Iran released 5 Indian sailors: भारत की एक और कूटनीतिक जीत हुई है। इजराइल से जुड़े पुर्तगाल के मालवाहक जहाज पर सवार 5 भारतीयों को ईरान ने छोड़ दिया है। यह जानकारी ईरान में भारतीय दूतावास के अधिकारियों की ओर से दी गई है। कहा गया है कि पांचों भारतीय नागिरकों ने गुरुवार शाम को ही देश छोड़ दिया था। बता दें, मालवाहक जहाज के जब्त किए जाने के बाद से नई दिल्ली की ओर से भारतीय नागरिकों को रिहाई को लेकर कूटनीतक प्रयास किए जा रहे थे।

Iran released 5 Indian sailors

ईरान ने 5 भारतीय नागरिकों को छोड़ा

पांच भारतीय नागरिकों की रिहाई का विवरण साझा करते हुए ईरान में भारतीय दूतावास की ओर से कहा गया है कि एमएससी एरीज़ पर सवार भारतीय नाविकों में से 5 को आज शाम ईरान से रिहा कर दिया गया है। हम बंदर अब्बास में दूतावास और भारतीय वाणिज्य दूतावास के साथ घनिष्ठ समन्वय के लिए ईरानी अधिकारियों की सराहना करते हैं।

End of Feed