US Iran War: मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के बीच भारत के लिए एक बड़ी राहत की खबर सामने आई है। सूत्रों के मुताबिक ईरान ने दो एलपीजी टैंकर को स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से ले जाने की इजाजत दे दी है। समाचार एजेंसी रॉयटर्स के मुताबिक, दो भारतीय ध्वज वाले LPG (लिक्विफाइड पेट्रोलियम गैस) कैरियर जहाजों को से गुजरने की इजाजत दे दी है।
ईरान ने दो भारतीय एलपीजी कैरियर जहाजों को स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से गुजरने की इजाजत दी।
कुकिंग गैस संकट से कुछ हद तक मिलेगी राहत
इस फैसले से भारत में चल रहे संभावित कुकिंग गैस संकट को कुछ हद तक कम करने में मदद मिल सकती है। होर्मुज जलडमरूमध्य दुनिया के सबसे अहम तेल और गैस व्यापार मार्गों में से एक माना जाता है।
इसी बीच एक और अच्छी खबर यह है कि सऊदी अरब का कच्चा तेल लेकर एक टैंकर भारत पहुंचने वाला है। सूत्रों और लॉयड्स लिस्ट इंटेलिजेंस (Lloyd's List Intelligence) के शिपिंग डेटा के अनुसार यह क्रूड ऑयल टैंकर करीब 1 मार्च के आसपास होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजरकर भारत की ओर रवाना हुआ था और शनिवार तक भारतीय बंदरगाह पर पहुंच सकता है।
भारत को तेल की आवाजाही के लिए मिल सकता है रास्ता: ईरान के राजदूत
शुक्रवार को भारत में ईरान के राजदूत मुहम्मद फतही ने संकेत दिया कि भारत को दुनिया के सबसे अहम समुद्री मार्गों में से एक स्ट्रेट ऑफ स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से तेल की आवाजाही के लिए सुरक्षित रास्ता मिल सकता है। पत्रकारों से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि भारत ईरान का दोस्ताना देश है, इसलिए भारतीय जहाजों के इस समुद्री मार्ग से गुजरने को लेकर जल्द ही सकारात्मक स्थिति सामने आ सकती है।
