पहलवानों से मिलने जंतर-मंतर पहुंचीं पीटी उषा, 11 दिनों से चल रहा कुश्ती महासंघ के खिलाफ धरना-प्रदर्शन

  • Authored by: अमित कुमार मंडल
  • Updated May 3, 2023, 02:08 PM IST

पीटी उषा के दौरे से एक दिन पहले मंगलवार को प्रदर्शनकारी पहलवानों ने मामले की जांच में देरी को लेकर रोष जताया था।

PT Usha: भारतीय ओलंपिक संघ की अध्यक्ष पीटी उषा बुधवार को दिल्ली के जंतर-मंतर पहुंचीं और प्रदर्शनकारी पहलवानों से मुलाकात की। यहां पिछले 11 दिनों से पहलवान यौन उत्पीड़न के आरोपों को लेकर भारतीय कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं। पीटी उषा के दौरे से एक दिन पहले मंगलवार को प्रदर्शनकारी पहलवानों ने मामले की जांच में देरी को लेकर रोष जताया था। बजरंग पूनिया ने भी पीटी उषा के रुख पर सवाल उठाए थे।

PT Usha

पहलवानों से मिलने जंतर-मंतर पहुंचीं पीटी ऊषा

बजरंग बोले, उषा हमारे साथ खड़ी हैं

End of Feed