चलती ट्रेन में फायरिंग की Inside Story! जानें क्यों भड़का था गोली चलाने वाला आरपीएफ का जवान

  • Written by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jul 31, 2023, 11:09 AM IST

Train Firing Inside Story: आरपीएफ के कॉन्सटेबल ने पहले अपने सीनियर अधिकारी ASI को गोली मारी और फिर वो दूसरी बोगी में घुस गया, जहां उसने तीन यात्रियों पर हमला किया और उन्हें मार डाला। इस सनकी जवान का नाम चेतन कुमार चौधरी बताया जा रहा है। आपको चलती ट्रेन में फायरिंग की पूरी कहानी बताते हैं।

Firing In Train Full Story: महाराष्ट्र के पालघर रेलवे स्टेशन के पास एक चलती ट्रेन में सोमवार को रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) के एक कांस्टेबल ने चार लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी। आरपीएफ के इस सिपाही ने पहले ASI पर गोली चलाई और फिर दूसरी बोगी में चला गया, जहां उसने तीन यात्रियों को गोली मार दी। एक अधिकारी ने इस घटना के बारे में बताया है कि बताया कि कांस्टेबल ने अपने स्वचालित हथियार से गोलियां चलाकर तड़के करीब पांच बजे जयपुर-मुंबई सेंट्रल एक्सप्रेस में सवार आरपीएफ के एक सहायक उपनिरीक्षक (एएसआई) और तीन अन्य यात्रियों की हत्या कर दी।

Firing in Train

आरपीएफ के जवान ने चार लोगों को क्यों मार डाला?

अपने ट्रांसफर से भड़का हुआ था कॉन्सटेबल

हाल ही में आरपीएफ को कॉन्सटेबल चेतन कुमार चौधरी का ट्रांसफर हुआ था। इसी वजह से वो भड़का हुआ था और सभी से नाराज रहता था। दावा ये भी किया जा रहा है कि गुजरात से मुंबई सेंट्रल ट्रांसफर किए जाने के बाद से मानसिक रूप से परेशान था। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया है कि आरोपी आरपीएफ जवान मानसिक रूप से परेशान है।

End of Feed