Haryana Elections: हरियाणा में सियासी सरगर्मियां तेज, INLD ने किया BSP के साथ गठबंधन का ऐलान

अभय चौटाला ने आज कहा कि आईएनएलडी और बीएसपी दोनों हरियाणा में मिलकर चुनाव लड़ेंगे। दोनों पार्टियां गरीबों के लिए काम करती हैं। हरियाणा में किसकी क्या रणनीति है समझें।

INLD-BSP Alliance For Haryana Elections: हरियाणा विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी सरगर्मी लगातार बढ़ रही है। कुछ दल गठबंधन की तलाश में हैं तो कुछ पार्टियों की तलाश पूरी हो गई है। ऐसे ही एक घटनाक्रम में हरियाणा चुनाव के लिए इंडियन नेशनल लोकदल (INLD) बहुजन समाज पार्टी (BSP) के साथ गठबंधन तय हो गया है। दोनों दल मिलकर आगामी चुनाव लड़ेंगे। अभय चौटाला ने आज इस गठबंधन का ऐलान किया। इस गठबंधन का मुकाबला सत्तारुढ़ भारतीय जनता पार्टी से होगा जिसका हाल ही में जेजेपी के साथ गठबंधन टूटा है।

Haryana Elections

हरियाणा चुनाव के लिए गठबंधन

चौटाला-मायावती साथ लड़ेंगे चुनाव

इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो) ने इस साल के अंत में होने वाले हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए अपने पूर्व सहयोगी दल बहुजन समाज पार्टी (बसपा) से फिर से हाथ मिलाने का फैसला किया है। दोनों दलों के नेताओं ने गुरुवार को यह घोषणा की। दोनों दलों के बीच हुए सीटों के बंटवारे के तहत हरियाणा में 90 विधानसभा सीटों में से बसपा 37 पर चुनाव लड़ेगी जबकि बाकी की सीटों पर इनेलो चुनाव लड़ेगी।

End of Feed