Raja Raghuvanshi Murder Case: शादी-हनीमून से लेकर हत्या की कहानी, जानें कैसे मेघालय ट्रिप बना हॉरर ट्रिप; पति की हत्या कर कहां मिली सोनम रघुवंशी

Raja Raghuvanshi Murder: इंदौर के राजा रघुवंशी और सोनम रघुवंशी 11 मई को शादी के बंधन में बंधे थे। जिसके 9 दिन बाद दोनों हनीमून के लिए नॉर्थ ईस्ट निकले थे। 22 मई को दंपति शिलांग पहुंचा। 23 मई के बाद दोनों लापता हो गए। उन्हें आखिरी बार शिलांग के नोंग्रियाट गांव में देखा गया। 2 जून को राजा का शव मिलने के बाद पता चला कि उसकी हत्या की गई है। आज 9 जून को सोनम रघुवंशी ने गाजीपुर पुलिस के सामने सरेंडर किया है, जिसके बाद इस पूरे मामले ने नया मोड़ ले लिया है।

Raja Raghuvanshi Murder Case: शादी के 9 दिन बाद हनीमून के लिए मेघालय पहुंचे राजा रघुवंशी को क्या पता था कि यह उनकी जिदंगी का आखिरी सफर बन जाएगा। 23 मई को राजा अपनी पत्नी सोनम रघुवंशी के बाद आखिरी बार शिलांग में नोंग्रियाट गांव में देखा गया। जिसके बाद सबकुछ बदल गया। दोनों अचानक से लापता हो गए। जिसके कुछ दिन बाद खाई से राजा की लाश मिली, लेकिन सोनम का कुछ पता नहीं चला। लेकिन अब लापता होने के 17 दिन बाद सोनम को गाजीपुर से बरामद किया गया है। पुलिस का दावा है कि सोनम रघुवंशी ने ही सुपारी देकर अपने पति राजा रघुवंशी की हत्या कराई है। पुलिस के अनुसार सोनम ने गाजीपुर में पुलिस के सामने सरेंडर किया है।

Raja Sonam

क्या सोनम ने कराई राजा की हत्या?

11 मई को राजा और सोनम की अरेंज मैरिज

इंदौर के ट्रांसपोर्ट कारोबारी 28 वर्षीय राजा रघुवंशी मध्यम वर्गीय परिवार के थे। 11 मई को राजा और सोनम की इंदौर में अरेंज मैरिज हुई थी। जिसके बाद उन्होंने हनीमून के लिए नॉर्थ ईस्ट जाने का फैसला किया। 20 मई को इंदौर का ये कपल गुवाहाटी पहुंचा, जहां कामाख्या मंदिर में दर्शन-पूजन किए। इस दौरान किसी ने शिलांग की तारीख कर दी। जिसके बाद कपल ने 22 मई को शिलांग पहुंच गया। दोनों ने नोंग्रियाट गांव में होमस्टे किया। 23 मई को इन्होंने होमस्टे से चेकआउट किया। जिसके बाद राजा और सोनम ने ओसरा हिल्स जाने की प्लानिंग की। उन्होंने एक एक्टिवा स्कूटी को किराए पर लिया और पूर्वी खासी हिल्क के मावलाखियात गांव पहुंच गए। जहां उन्होंने स्कूटी को पार्किंग पर लगा दिया और शिपारा होमस्टे तक जाने के लिए ट्रैक करने के लिए एक स्थानीय गाइड को साथ ले लिया। शिपारा होमस्टे से कपल ने 23 मई को चेकआउट किया और गाइड के बिना ही मावलाखियात पहुंच गए। जिसके बाद से दोनों से लापता हो गए। 23 मई तक परिजनों से दोनों की बातचीत भी लगातार होती रही। लेकिन बाद में उनसे संपर्क टूट गया।

End of Feed