PHOTO: 'आपकी गोद में बैठना, आपकी आवाज सुनना...' इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि पर राहुल-प्रियंका का दादी के नाम भावुक संदेश

Indira Gandhi Death Anniversary: पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की 42वीं पुण्यतिथि पर कांग्रेस नेताओं ने शक्ति स्थल पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि दी। राहुल गांधी ने बचपन की तस्वीर साझा कर दादी को याद करते हुए भावुक संदेश लिखा। वहीं, प्रियंका गांधी ने इंदिरा गांधी को आसमान जितना आजाद, समंदर जितना गहरा और धरती जितना मजबूत बताया। मल्लिकार्जुन खरगे ने भी उनके साहस, बलिदान और देश के प्रति योगदान को याद किया।

Indira Gandhi Death Anniversary: पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की आज 42 वीं पुण्यतिथि है। इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि पर शक्ति स्थल पर आयोजित समारोह में कांग्रेस के कई बड़े नेता पहुंचे। शक्ति स्थल पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, राहुल गांधी, सोनिया गांधी और प्रियंका गांधी समेत वरिष्ठ कांग्रेस नेता ने शक्ति स्थल पर पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी को उनकी पुण्यतिथि पर पुष्पांजलि अर्पित की।

rahul gandhi (27)

इंदिरा गांधी की 42वीं पुण्यतिथि: शक्ति स्थल पहुंचे राहुल-सोनिया, दादी को याद कर लिखा प्यारा संदेश। Rahul Gandhi X handle/ Priyanka Gandhi X handle

दादी आपने मुझे अनमोल तोहफा दिया: राहुल गांधी

वहीं, राहुल गांधी-प्रियंका गांधी ने अपनी दादी को याद करते हुए भावुक संदेश लिखा। राहुल गांधी ने इंदिरा गांधी के साथ अपनी बचपन की एक फोटो शेयर की। फोटो में देखा जा सकता है कि नन्हे राहुल अपनी दादी की गोद में बैठे हैं। इस फोटो के कैप्शन में राहुल गांधी ने लिखा, "आपकी गोद में बैठना, आपके दोनों हाथों को थामना और आपकी आवाज में इन शब्दों को सुनना... फिर आपके पीछे-पीछे उन्हें दोहराना।"

End of Feed