मिडिल ईस्ट तनाव का असर: इंडिगो ने बदला उड़ानों का शेड्यूल, 28 मार्च तक कई सेवाएं स्थगित

इंडिगो ने जानकारी दी है कि 16 मार्च से 28 मार्च तक वह मध्य-पूर्व के लिए और वहां से कुल 252 साप्ताहिक उड़ानें संचालित करेगी। हालांकि एयरलाइन धीरे-धीरे अपने सामान्य शेड्यूल की ओर लौट रही है, लेकिन क्षेत्र की संवेदनशील स्थिति को देखते हुए कुछ मार्गों पर अभी भी एहतियात बरता जा रहा है।

पश्चिम एशिया में लगातार बदलते हालात का असर अब हवाई यात्रा पर भी साफ दिखाई देने लगा है। क्षेत्र में बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव और सुरक्षा चिंताओं के बीच भारत की सबसे बड़ी एयरलाइन इंडिगो ने अपनी उड़ान सेवाओं में कुछ अहम बदलाव करने का फैसला किया है। एयरलाइन ने यात्रियों की सुरक्षा और संचालन की विश्वसनीयता को ध्यान में रखते हुए कई मार्गों पर उड़ानों का नया शेड्यूल जारी किया है।

इंडिगो ने मिडिल ईस्ट के लिए कई उड़ानों के शेड्यूल में किया बदलाव।

End of Feed