बेंगलुरु एयरपोर्ट पर लैंडिंग के दौरान रनवे से टकराया IndiGo का विमान! बाल-बाल टला हादसा; DGCA करेगा जांच

IndiGo Tail Strike: गुवाहाटी से बेंगलुरु जा रही इंडिगो की एक फ्लाइट को केम्पेगौड़ा अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर लैंडिंग के दौरान असामान्य रनवे संपर्क का सामना करना पड़ा।

  • IndiGo Tail Strike: गुवाहाटी से बेंगलुरु जा रही इंडिगो की एक फ्लाइट को केम्पेगौड़ा अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर लैंडिंग के दौरान असामान्य रनवे संपर्क का सामना करना पड़ा। इस घटना के बाद विमान को ग्राउंडेड कर दिया गया और विमानन नियामक डीजीसीए ने मामले की जांच करने की बात कही।
  • Indigo

    इंडिगो (फाइल फोटो)

    प्राप्त जानकारी के मुताबिक, इंडिगो की फ्लाइट 6E6542 गुवाहाटी से टेकऑफ कर बेंगलुरू एयरपोर्ट पर लैंडिंग की कोशिश की। इस दौरान विमान को असामान्य रनवे संपर्क का सामना करना पड़ा।

  • सभी यात्री सुरक्षित

  • इंडिगो के प्रवक्ता ने बताया कि इंडिगो की फ्लाइट 6E6542 को बेंगलुरु के केम्पेगौड़ा अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर तेज हवा के बीच लैंडिंग के दौरान असामान्य रनवे संपर्क का सामना करना पड़ा। प्रवक्ता के मुताबिक, विमान में सवार सभी यात्री और चालक दल के सदस्य सुरक्षित हैं तथा सभी को विमान से सुरक्षित उतार लिया गया है। मानक संचालन प्रक्रिया के तहत घटना की जानकारी सभी संबंधित अधिकारियों को दे दी गई है।
  • “An IndiGo aircraft operating flight 6E 6542 from Guwahati to Bengaluru experienced an ‘Abnormal Runway Contact’ while landing during gusty weather at Kempegowda International Airport, Bengaluru. All customers and crew are safe and have disembarked safely. In line with standard…

    — ANI (@ANI) September 27, 2026 ]]>
  • एयरलाइन ने बताया कि विमान की मेंटेनेंस जांच की जा रही है। जरूरी जांच और संबंधित अधिकारियों से मंजूरी मिलने के बाद ही विमान का संचालन दोबारा शुरू किया जाएगा।
  • DGCA करेगा जांच

  • टाइम्स नाउ की रिपोर्ट के मुताबिक, डीजीसीए से जुड़े सूत्रों ने बताया कि विमान की टेल स्ट्राइक की घटना की विमानन नियामक द्वारा जांच की जाएगी। जांच के दौरान घटना के कारणों और लैंडिंग के दौरान विमान के रनवे से हुए संपर्क की परिस्थितियों का आकलन किया जाएगा।
  • टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें: क्या फ्रांस को ठेंगा दिखा रहा बांग्लादेश? Boeing से खरीदेगा 11 और विमान; Airbus के साथ भी बातचीत जारी
    • लखनऊ में दो विमानों की हुई लैंडिंग

    • इससे पहले, खराब मौसम के चलते गुरुवार को रांची जाने वाली इंडिगो की दो उड़ानों का रास्ता बदला गया और उनकी लैंडिंग लखनऊ के चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर कराई गई।

    • End of Feed