VIDEO: न खाना दिया, न पानी... फ्लाइट की क्या स्थिति? IndiGo स्टाफ इसकी भी नहीं दे रहे जानकारी; यात्री परेशान

IndiGo Flight Cancellations: विमानन कंपनी इंडिगो की लगातार रद्द हो रही उड़ानों से हवाई यात्री बेहद परेशान हैं। देशभर के हवाई अड्डों में अफरा-तफरी जैसे हालात उत्पन्न हो गए हैं। शुक्रवार को सबसे ज्यादा उड़ानें रद्द हो रही हैं। हालांकि, उम्मीद जताई जा रही है कि आज रात तक स्थितियां सामान्य हो जाएंगी।

IndiGo Flight Cancellations: विमानन कंपनी इंडिगो की लगातार रद्द हो रही उड़ानों से हवाई यात्री बेहद परेशान हैं। देशभर के हवाई अड्डों में अफरा-तफरी जैसे हालात उत्पन्न हो गए हैं। मौजूदा स्थिति पर सरकार अपनी पैनी निगाह बनाए हुए हैं और उम्मीद जता रही है कि आज रात तक स्थितियां सामान्य हो जाएंगी। सरकार लगातार एयरलाइन को निर्देश दे रही है कि वह यात्रियों के लिए पर्याप्त सुविधाओं की व्यवस्था करें। इसके बावजूद यात्रियों की शिकायतें लगातार सामने आ रही हैं।

IndiGo Flight Cancelled

इंडिगो की शुक्रवार को सबसे ज्यादा उड़ानें रद्द (फोटो साभार: PTI)

इंडिगो स्टाफ से यात्री परेशान

बेंगलुरू एयरपोर्ट के बाहर मौजूद यात्रियों का एक वीडियो सामने आया जिसमें उन्होंने इंडिगो एयरलाइन के स्टाफ की शिकायत की और बताया कि उड़ान में देरी होने के बावजूद न तो उन्हें पानी दिया गया और ही खाना। इसके अलावा इस बात की जानकारी भी नहीं दी जा रही थी कि क्या उड़ान रद्द हो गई है या देरी से टेकऑफ करेगी।

End of Feed