Indigo Flight Bomb Threat: इंडिगो एयरलाइन की फ्लाइट को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। धमकी मिलने के बाद विमान को अहमदाबाद में डायवर्ट कर दी गई। धमकी ई-मेल के जरिए दी गई। इस मामले की जानकारी देते हुए एयरलाइन ने कहा, "यह मदीना से हैदराबाद रूट की फ्लाइट है. इसे अहमदाबाद में डायवर्ट किया गया और सभी स्टैंडर्ड सुरक्षा प्रोटोकॉल का पालन किया जाएगा।" 6E 058 फ्लाइट में 180 से अधिक यात्री और 6 क्रू सवार थे, जिसे 12 बजे अहमदाबाद एयरपोर्ट पर बम थ्रेट के बाद लैंड कराया गया।
इंडिगो विमान को मिली बम से उड़ाने की धमकी।(फोटो सोर्स: pti)
सभी यात्रियों की स्क्रीनिंग की जा रही
अहमदाबाद एयरपोर्ट पर सभी यात्रियों की स्क्रीनिंग की जा रही है। प्रोटोकॉल के तहत CISF और BDDS प्रारंभिक जांच में जुटी है।फॉलो किया जा रहा सिक्युरिटी प्रोटोकॉल
सुरक्षा अधिकारियों ने बताया कि इस दौरान फ्लाइट और यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं। इंडिगो ने भी पुष्टि की कि सिक्योरिटी प्रोटोकॉल को फॉलो किया जा रहा है और यात्रियों की सुरक्षा प्राथमिकता में रखी जा रही है।
पहले भी मिल चुकी है धमकीइससे पहले भी इंडिगो के विमान को बम से उड़ाने की धमकी मिल चुकी है। इंडिगो की एक फ्लाइट को दो दिसंबर को भी बम से उड़ाने की धमकी मिली थी। धमकी मिलते ही कुवैत से हैदराबाद आ रही इंडिगो फ्लाइट को मुंबई एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी थी।
