Indigo Crisis: आज भी 200 से ज्यादा उड़ानें रद्द; इंडिगो ने DGCA को भेजा रिवाइज शेड्यूल; रोज होगी मॉनिटरिंग

संकटग्रस्त घरेलू एयरलाइन इंडिगो ने नागर विमानन महानिदेशालय (DGCA) को अपना संशोधित विंटर फ्लाइट शेड्यूल सौंप दिया है। यह कदम विमानन नियामक के उस आदेश के बाद उठाया गया, जिसमें सरकार ने हजारों उड़ानों के रद्द होने के बाद एयरलाइन के शीतकालीन शेड्यूल में 10 प्रतिशत की कटौती करने का निर्देश दिया था।

बीते कई दिनों से जारी इंडिगो की उड़ानों में देरी और उनके रद्द होने का सिलसिला बुधवार को भी जारी रहा। आज दिल्ली और मुंबई सहित तीन प्रमुख हवाई अड्डों पर लगभग 220 उड़ानें रद्द कर दीं गई। जबकि इससे ठीक पहले कंपनी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) पीटर एल्बर्स ने दावा किया था कि एयरलाइन का परिचालन फिर से पटरी पर आ गया है। वहीं, संकटग्रस्त घरेलू एयरलाइन इंडिगो ने नागर विमानन महानिदेशालय (DGCA) को अपना संशोधित विंटर फ्लाइट शेड्यूल सौंप दिया है। यह कदम विमानन नियामक के उस आदेश के बाद उठाया गया, जिसमें सरकार ने हजारों उड़ानों के रद्द होने के बाद एयरलाइन के शीतकालीन शेड्यूल में 10 प्रतिशत की कटौती करने का निर्देश दिया था। इससे पहले, इंडिगो पर निगरानी कड़ी करते हुए विमानन सुरक्षा नियामक डीजीसीए ने चालक दल की कमी के कारण बड़ी संख्या में उड़ानें रद्द होने के बाद आठ सदस्यीय निगरानी दल का गठन किया है।

IndiGo crisis

IndiGo संकट जारी (PTI)

आज भी रद्द हुईं 220 उड़ानें

सूत्रों के अनुसार, संकटग्रस्त एयरलाइन ने दिल्ली हवाई अड्डे पर 137 उड़ानें और मुंबई हवाई अड्डे पर 21 उड़ाने रद्द कर दीं। इसके अलावा, बेंगलुरु हवाई अड्डे पर 61 उड़ानें रद्द कर दीं गईं, जिनमें 35 आगमन और 26 प्रस्थान उड़ानें शामिल हैं।

End of Feed