2014 के बाद आतंकवाद से निपटने के लिए कितनी बदली भारत की रणनीति? विदेश मंत्री ने गिनाई उपलब्धियां

  • Edited by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Apr 13, 2024, 07:35 AM IST

S Jaishankar on Terrorism: आतंकवाद से निपटने पर भारत की नीति 2014 के बाद से बदल गई है। विदेश मंत्री एस जयशंकर ने ये दावा किया है। जयशंकर ने यहां ‘भारत क्यों मायने रखता है: युवाओं के लिए अवसर और वैश्विक परिदृश्य में भागीदारी’ कार्यक्रम में युवाओं के साथ संवाद किया।

India on Terrorism News: विदेश मंत्री एस जयशंकर ने शुक्रवार को कहा कि 2014 के बाद से भारत की विदेश नीति में बदलाव आया है और आतंकवाद से निपटने का यही तरीका है। जयशंकर ने यहां ‘भारत क्यों मायने रखता है: युवाओं के लिए अवसर और वैश्विक परिदृश्य में भागीदारी’ कार्यक्रम में युवाओं के साथ संवाद किया।

S Jaishankar on Terrorism

एस. जयशंकर ने पाकिस्तान पर की कड़ी टिप्पणी।

पाकिस्तान पर क्या बोले भारत के विदेश मंत्री?

यह पूछे जाने पर कि ऐसे कौन से देश हैं, जिनके साथ भारत को संबंध बनाए रखना मुश्किल लगता है, तो उन्होंने कहा कि पाकिस्तान। उन्होंने उल्लेख किया कि 1947 में पाकिस्तान ने कश्मीर में कबायली आक्रमणकारियों को भेजा और सेना ने उनका मुकाबला किया और राज्य का एकीकरण हुआ।

End of Feed