भारत का IMD दुनिया में सबसे बेहतर, मौसम की सटीक जानकारी देने में सबसे परफेक्ट

  • Authored by: प्रांजुल श्रीवास्तव
  • Updated Jul 26, 2023, 03:37 PM IST

Mausam Vibhag: केंद्रीय मंत्री ने किरण रीजीजू कहा, बीते कुछ सालों में उसके नतीजे सटीक रहे हैं। 2014 से आईएमडी ने बेहतरीन काम किया है और इसने चक्रवात बिपारजॉय का सटीक पूर्वानुमान जताया था।

Mausam Vibhag: भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने खुद को तेजी से बदला है। बीते कुछ सालों का रुख करें तो मौसम विभाग की ओर से मौसम की सटीक जानकारी दी गई। यही कारण है कि भारतीय मौसम विभाग यानी IMD दुनिया में सबसे बेहतर है। कुछ ऐसा कहना है पृथ्वी विज्ञान मंत्री किरण रीजीजू का। उन्होंने बुधवार को कहा, भारत की मौसम पूर्वानुमान प्रणाली दुनियाभर की सभी प्रणालियों से बेहतर है।

Mausam Vibhag

केंद्रीय मंत्री ने कहा, बीते कुछ सालों में उसके नतीजे सटीक रहे हैं। 2014 से आईएमडी ने बेहतरीन काम किया है और इसने चक्रवात बिपारजॉय का सटीक पूर्वानुमान जताया था। उन्होंने आगे कहा, जलवायु परिवर्तन के मद्देनजर मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) की भूमिका अहम हो गई है।

End of Feed