देश

Video : 2023 में विपक्ष लाएगा अविश्वास प्रस्ताव, PM मोदी ने 5 साल पहले कर दी थी 'भविष्यवाणी'

  • Written by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jul 26, 2023, 02:44 PM IST

No Confidence Motion : विगत नौ वर्षों में यह दूसरा मौका होगा जब मोदी सरकार अविश्वास प्रस्ताव का सामना करेगी। इससे पहले, जुलाई, 2018 में मोदी सरकार के खिलाफ कांग्रेस के नेतृत्व में विपक्ष अविश्वास प्रस्ताव लाया था। इस अविश्वास प्रस्ताव के समर्थन में सिर्फ 126 वोट पड़े थे, जबकि इसके खिलाफ 325 सांसदों ने मत दिया था।

Image

लोकसभा में अपनी बात रखते पीएम मोदी।

Photo : PTI

No Confidence Motion : मोदी सरकार के खिलाफ विपक्ष ने बुधवार को लोकसभा में अविश्वास प्रस्ताव पेश किया। लोकसभा के स्पीकर ओम बिरला ने इस प्रस्ताव पर चर्चा कराने की अपनी सहमति भी दे दी। विपक्ष के इस प्रस्ताव के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पांच साल पुराना एक वीडियो वायरल हुआ है। इस वीडियो में पीएम मोदी को लोकसभा में बोलते हुए देखा जा सकता है। वह विपक्ष पर तंज कसते हुए उन्हें अपनी सरकार के खिलाफ 2023 में अविश्वास प्रस्ताव लाने की तैयारी करने को कह रहे हैं। पीएम के इस वीडियो को केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने शेयर किया है।

इस वीडियो में पीएम कहते हैं, 'साल 2023 में आपको मेरी सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने का मौका मिल सके, इसकी अच्छी तैयारी करने के लिए मैं आपको अपनी शुभकामनाएं देना चाहता हूं।' चूंकि अब विपक्ष ने अविश्वास प्रस्ताव पेश कर दिया है। इसे देखते हुए पीएम मोदी की इस 'भविष्यवाणी' वाले वीडियो को केंद्रीय मंत्री ने शेयर किया है।

पीएम का विपक्ष पर तंज

लोकसभा में विपक्ष के एक सांसद को जवाब देते हुए प्रधानमंत्री कहते हैं कि 'यह अहंकार ही जिसके चलते आपकी संख्या 400 से 40 पर आ गई और यह हमारा सेवा भाव है की हम दो से यहां आकर बैठ गए।'

गौरव गोगोई ने प्रस्ताव पेश किया

बता दें कि कांग्रेस ने सरकार के खिलाफ बुधवार को लोकसभा में अविश्वास प्रस्ताव पेश किया जिस पर चर्चा के लिए लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने स्वीकृति प्रदान की। सदन में कांग्रेस के उप नेता गौरव गोगोई द्वारा पेश इस प्रस्ताव को स्वीकृति मिलने के साथ ही लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने कहा कि वह सभी दलों के नेताओं से बातचीत करके इस पर चर्चा की तिथि के बारे में अवगत कराएंगे।

अविश्वास प्रस्ताव का दूसरी बार सामना करेगी मोदी सरकार

विगत नौ वर्षों में यह दूसरा मौका होगा जब मोदी सरकार अविश्वास प्रस्ताव का सामना करेगी। इससे पहले, जुलाई, 2018 में मोदी सरकार के खिलाफ कांग्रेस के नेतृत्व में विपक्ष अविश्वास प्रस्ताव लाया था। इस अविश्वास प्रस्ताव के समर्थन में सिर्फ 126 वोट पड़े थे, जबकि इसके खिलाफ 325 सांसदों ने मत दिया था।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

जंतर-मंतर पर प्रदर्शनों के बाद दिल्ली पुलिस सख्त: इंटेलिजेंस सिस्टम होगा मजबूत, फंडिंग से लेकर ठहरने तक की होगी जांच

जंतर-मंतर पर प्रदर्शनों के बाद दिल्ली पुलिस सख्त: इंटेलिजेंस सिस्टम होगा मजबूत, फंडिंग से लेकर ठहरने तक की होगी जांच

क्या नितिन गडकरी ने दिया रिटायरमेंट का संकेत? नागपुर में बोले- 'अब ज्यादा काम नहीं कर सकता, नई पीढ़ी को मिले मौका'

क्या नितिन गडकरी ने दिया रिटायरमेंट का संकेत? नागपुर में बोले- 'अब ज्यादा काम नहीं कर सकता, नई पीढ़ी को मिले मौका'

कर्नाटक सरकार का बड़ा फैसला, धतूरा बेचने पर इन 3 बड़े ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के फूड लाइसेंस निलंबित

कर्नाटक सरकार का बड़ा फैसला, धतूरा बेचने पर इन 3 बड़े ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के फूड लाइसेंस निलंबित

'SIR के लिए 'जिगर', वोटरों का सहयोग भी चाहिए, US जैसे देश भी चाह रहे इसे कराना', CEC ज्ञानेश कुमार का बड़ा बयान

'SIR के लिए 'जिगर', वोटरों का सहयोग भी चाहिए, US जैसे देश भी चाह रहे इसे कराना', CEC ज्ञानेश कुमार का बड़ा बयान

आज की ताजा खबर, 25 अगस्त 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: ईरान ने अमेरिका के नए प्रतिबंधों को मानने से इनकार किया, बेरोजगारी और महंगाई के बीच BJP जमीनी स्तर पर उतारेगी अपने नेता...दिल्ली में भारी बारिश से सड़कों पर पानी भरा, 16 उड़ानें रद्द

आज की ताजा खबर, 25 अगस्त 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: ईरान ने अमेरिका के नए प्रतिबंधों को मानने से इनकार किया, बेरोजगारी और महंगाई के बीच BJP जमीनी स्तर पर उतारेगी अपने नेता...दिल्ली में भारी बारिश से सड़कों पर पानी भरा, 16 उड़ानें रद्द