देश की पहली वंदे भारत मालगाड़ी ट्रेन का ट्रायल रन हुआ पूरा, 130 KMPH की रफ्तार से चली ट्रेन

कोटा मंडल के वरिष्ठ मंडल वाणिज्यिक प्रबंधक सौरभ जैन के अनुसार, रीजनरेटिव एनर्जी टेस्ट के जरिए यह जांचा गया कि ब्रेक लगाने के दौरान ट्रेन कितनी दक्षता से विद्युत ऊर्जा को वापस प्राप्त कर सकती है।

India’s First Vande Bharat Freight Train : भारत की पहली वंदे भारत मालगाड़ी ने अपना सफलतापूर्वक ट्रायल रन पूरा किया है। मालगाड़ी ने 130 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से पश्चिम मध्य रेलवे (WCR) के कोटा रोहाल खुर्द सेक्शन पर अपना ट्रायल रन पूरा किया। इस ट्रायल रन में मालगाड़ी का तकनीकी परीक्षण हुआ। इस मौके पर रिसर्च डिजाइन एंड स्टैंडर्ड ऑर्गनाइजेशन (RDSO) और इंटेग्रल कोच फैक्टरी (ICF) की टीमें मौजूद थीं। इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक ट्रायल के दौरान रेलवे अधिकारियों ने ट्रेन के इलेक्ट्रिकल और प्रोपल्शन सिस्टम का परीक्षण किया। इसमें रीजनरेटिव एनर्जी, थर्मल क्षमता, ट्रैक्शन और ब्रेकिंग प्रदर्शन तथा लोड की स्थिति में झटके (जर्क) के स्तर की जांच की गई।

Vande bharat

वंदे भारत मालगाड़ी का हुआ सफल ट्रायल रन। तस्वीर-Railway

इलेक्ट्रिकल, प्रोपल्शन सिस्टम की हुई जांच

कोटा मंडल के वरिष्ठ मंडल वाणिज्यिक प्रबंधक सौरभ जैन के अनुसार, रीजनरेटिव एनर्जी टेस्ट के जरिए यह जांचा गया कि ब्रेक लगाने के दौरान ट्रेन कितनी दक्षता से विद्युत ऊर्जा को वापस प्राप्त कर सकती है। वहीं, थर्मल क्षमता परीक्षण में तेज गति पर इसके इलेक्ट्रिकल और प्रोपल्शन सिस्टम के प्रदर्शन का आकलन किया गया। ट्रैक्शन और ब्रेकिंग परीक्षणों में ट्रेन की खींचने और रोकने की क्षमता जांची गई, जबकि जर्क टेस्ट के जरिए यह देखा गया कि लोड के साथ ट्रेन के तेज होने और धीमा होने के दौरान सफर कितना सुचारु रहता है।

End of Feed