Aditya L1: आदित्य एल-1 ने खींची सेल्फी, पृथ्वी-चंद्रमा की भी उतारी खूबसूरत तस्वीर

  • Written by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Sep 7, 2023, 01:33 PM IST

Aditya-L1 Mission : सूर्य मिशन पर निकले भारत के आदित्य एल-1 ने अपनी सेल्फी ली है। साथ ही इसने पृथ्वी और चंद्रमा की तस्वीरें खींची हैं। इसरो ने आदित्य की ओर से खींची गईं तस्वीरों को एक्स पर पोस्ट किया है। आदित्य ने गत चार सितंबर को चंद्रमा और पृथ्वी की तस्वीरें लीं।

Aditya-L1 Mission : सूर्य मिशन पर निकले भारत के आदित्य एल-1 ने अपनी सेल्फी खींची है। साथ ही इसने पृथ्वी और चंद्रमा की तस्वीरें उतारी हैं। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने आदित्य की ओर से खींची गईं तस्वीरों को एक्स पर (पूर्व में ट्विटर) पर पोस्ट किया है। आदित्य ने गत चार सितंबर को चंद्रमा और पृथ्वी की तस्वीरें लीं। भारत का पहला सूर्य मिशन आदित्य एल-1 गत दो सितंबर को श्रीहरिकोटा के सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से रवाना हुआ। 125 दिनों की यात्रा पर निकला आदित्य अपने साथ 7 पेलोड ले गया है। यह पृथ्वी और सूर्य बीच लाग्रैंज प्वाइंट 1 से सूर्य की गतिविधियों का अध्ययन करेगा। भारत का यह मिशन सूर्य के बारे में उन रहस्यों के बारे में पता लगाएगा जिनसे दुनिया अभी अनजान है।

Aditya-L1 Mission

आदित्य एल-1 ने चंद्रमा की तस्वीर खींची।

इससे पहले आदित्य एल1 की पृथ्वी की कक्षा से संबंधित दूसरी प्रक्रिया मंगलवार तड़के सफलतापूर्वक पूरी कर ली गई।

End of Feed