Operation Sindhu: ईरान से लौटे भारतीयों ने 'ऑपरेशन सिंधु' और पीएम मोदी की जमकर तारीफ की

लखनऊ के रहने वाले एक शख्स जो पिछले 22 दिनों से ईरान में थे, उन्होंने कहा कि जब इजरायल ने ईरान पर हमला किया, तो भारतीय दूतावास लगातार हमारे संपर्क में रहा। उन्होंने हमारी सुरक्षा सुनिश्चित की, हमें भोजन और दवाइयां मुहैया कराईं। हम वास्तव में आभारी हैं।

Operation Sindhu News: भारत सरकार की ओर से 'ऑपरेशन सिंधु' के तहत ईरान से अपने नागरिकों को वापस लाने का काम जारी है। इस बीच, सोमवार को ईरान से सकुशल वतन वापसी करने वाले लोगों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्र सरकार के प्रति आभार व्यक्त किया। ऑपरेशन सिंधु के तहत ईरान से भारत लौटे एक नागरिक ने कहा कि हम ईरान में बहुत मुश्किल में थे। मैं मोदी सरकार का तहे दिल से शुक्रिया अदा करता हूं।

Operation Sindhu

ऑपरेशन सिंधु

तनावपूर्ण परिस्थितियों का वर्णन करते हुए एक छात्र ने कहा कि वहां स्थिति बहुत खराब थी, लेकिन भारतीय दूतावास ने हमारा पूरा साथ दिया। हमें किसी भी तरह की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ा और हमारी वापसी की व्यवस्था भी बेहतरीन थी।

End of Feed