'भारतीय किसी दूसरे की स्क्रिप्ट के एक्टर नहीं हैं', US के 'परमिशन' वाले बयान पर कांग्रेस ने सरकार से मांगा जवाब

कांग्रेस ने शनिवार को पूछा कि अमेरिका के वित्त मंत्री स्कॉट बेसेंट ने रूस से तेल खरीदने के लिए भारत को 30 दिन की इजाजत देने की बात कही है, इस 'छूट' पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 'चुप' क्यों हैं। कांग्रेस ने पीएम मोदी को 'कमजोर' बताते हुए यूएस के इस बयान को भारत का 'अपमान' बताया है।

Russian Oil Permission: रूस से तेल खरीदने की अनुमति देने वाले अमेरिका के बयान पर कांग्रेस ने सरकार की 'चुप्पी' पर सवाल उठाए हैं। कांग्रेस ने शनिवार को पूछा कि अमेरिका के वित्त मंत्री स्कॉट बेसेंट ने रूस से तेल खरीदने के लिए भारत को 30 दिन की इजाजत देने की बात कही है, इस 'छूट' पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 'चुप' क्यों हैं। कांग्रेस ने पीएम मोदी को 'कमजोर' बताते हुए यूएस के इस बयान को भारत का 'अपमान' बताया है। कांग्रेस ने इस पूरे मामले में सरकार से जवाब मांगा है।

congress

यूएस ने भारत को रूस से तेल खरीदने की 30 दिन की इजाजत दी है।

हम इसलिए नहीं आजाद हुए-कांग्रेस

फॉक्स बिजनेस के साथ स्कॉट बेसेंट के इंटरव्यू का हवाला देते हुए कांग्रेस ने X पर लिखा, 'भारतीय बहुत अच्छे एक्टर साबित हुए हैं। हमने उनसे रूसी तेल खरीदने से मना किया और इन्होंने ऐसा किया। अब हमने उन्हें रूस से तेल खरीदने की इजाजत दी है।'

End of Feed