CAG रिपोर्ट के बाद बड़ा एक्शन: रेलवे स्टेशनों पर 20 हजार जगहों पर लगेगा नया फिल्ट्रेशन सिस्टम; टैंक से नल तक पानी पर होगी कड़ी नजर

रेलवे नेटवर्क में करीब 20 हजार स्थानों पर नया ‘Tank to Tap’ वॉटर फिल्ट्रेशन सिस्टम लगाया जाएगा। इसमें वॉटर कूलर समेत उन सभी स्थानों को शामिल किया जाएगा, जहां यात्रियों को पीने का पानी उपलब्ध कराया जाता है। साथ ही पानी की फिल्ट्रेशन और मॉनिटरिंग की व्यापक व्यवस्था की जाएगी।

रेलवे स्टेशनों पर यात्रियों को शुद्ध और साफ पेयजल उपलब्ध कराने की दिशा में केंद्र की मोदी सरकार ने बड़ा और अहम फैसला लिया है। इस क्रम में 20 हजार जगहों पर नया फिल्ट्रेशन सिस्टम लगाया जाएगा। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने ये निर्णय तब लिया है जब हाल ही में रेलवे स्टेशनों पर पेयजल को लेकर कैग की एक रिपोर्ट आई। इस रिपोर्ट के बाद रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव, रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष एवं CEO और वरिष्ठ अधिकारियों ने पूरे दिन समीक्षा की और सुरक्षित पेयजल के लिए तत्काल कदम उठाने के निर्देश दिए।

railway

रेलवे स्टेशनों पर अब सुरक्षित पानी की बड़ी कवायद। (फोटो- ai)

इन निर्देशों के मुताबिक, रेलवे नेटवर्क में करीब 20 हजार स्थानों पर नया ‘Tank to Tap’ वॉटर फिल्ट्रेशन सिस्टम लगाया जाएगा। इसमें वॉटर कूलर समेत उन सभी स्थानों को शामिल किया जाएगा, जहां यात्रियों को पीने का पानी उपलब्ध कराया जाता है। साथ ही पानी की फिल्ट्रेशन और मॉनिटरिंग की व्यापक व्यवस्था की जाएगी।

End of Feed