रेलवे ने माता वैष्णो देवी स्टेशन से श्रीनगर तक पहली वंदे भारत ट्रेन का किया सफल ट्रायल रन- देखें Video

Vande Bharat Express: जम्मू-कश्मीर जाने वालों के लिए खुशखबरी है। जानकारी के मुताबिक, रेलवे ने श्री माता वैष्णो देवी रेलवे स्टेशन से श्रीनगर तक पहली वंदे भारत ट्रेन का ट्रायल रन किया है।

Vande Bharat Express: भारतीय रेलवे ने शनिवार को श्री माता वैष्णो देवी कटरा (एसवीडीके) रेलवे स्टेशन से श्रीनगर रेलवे स्टेशन तक पहली वंदे भारत ट्रेन का ट्रायल रन किया। यह ट्रेन अंजी खाद ब्रिज से होकर गुजरेगी जो भारत का पहला केबल-स्टेड रेलवे ब्रिज है और चेनाब ब्रिज जो दुनिया का सबसे ऊंचा रेलवे ब्रिज है। इस ट्रेन को कश्मीर घाटी की ठंडी जलवायु परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए डिजाइन किया गया है।

Vande Bharat Express

माता वैष्णो देवी स्टेशन से श्रीनगर तक पहली वंदे भारत ट्रेन का हुआ सफल ट्रायल

उन्नत सुरक्षा सुविधाओं से लैस है ये ट्रेन

23 जनवरी को रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा था कि कई देशों ने भारत से सेमी-हाई-स्पीड वंदे भारत ट्रेनों के आयात में रुचि दिखाई है। वैष्णव ने कहा कि भारतीय रेलवे ने भारत की पहली स्वदेशी सेमी-हाई-स्पीड ट्रेन वंदे भारत एक्सप्रेस शुरू की और इसे 'मेक इन इंडिया' की सफलता की कहानी माना जाता है। पहली वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को 15 फरवरी, 2019 को नई दिल्ली-कानपुर-इलाहाबाद-वाराणसी मार्ग पर 160 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हरी झंडी दिखाई गई थी। वित्तीय वर्ष 2022-23 के दौरान वंदे भारत ट्रेनों में यात्रा करने के लिए लगभग 31.84 लाख बुकिंग हुई थी।

End of Feed