Kashmir Valley: भारतीय रेल को बड़ी कामयाबी, कश्‍मीर घाटी से जल्‍द जुड़ेगा रेल नेटवर्क

  • Reported by: भावना किशोरEdited by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Dec 21, 2023, 07:25 PM IST

Indian Railways Network In Kashmir Valley : भारतीय रेल कश्‍मीर घाटी को देश के शेष रेल नेटवर्क से जोड़ने के और करीब पहुंच गई है। मतलब ये साफ हो गया है कि कश्मीर घाटी से जल्‍द रेल नेटवर्क जुड़ेगा। दुनिया का सबसे ऊंचा चिनाब रेल ब्रिज तैयार हो रहा है।

Jammu Kashmir News: इंडियन रेलवे ने उधमपुर-श्रीनगर-बारामूला (यूएसबीआरएल) रेल परियोजना के तहत निर्माणाधीन कटरा-बनिहाल सेक्‍शन के बीच टनल टी-1 का ब्रेक-थ्रू करके बड़ी उपलब्‍धि हासिल की है। आज 3209 मीटर लंबी सुरंग टी-1 के ब्रेक-थ्रू के दौरान लाइन और लेवल को सटीक तरीके से सफलतापूर्वक प्राप्‍त किया गया।

Indian Railways Kashmir Valley

दुनिया का सबसे ऊंचा चिनाब रेल ब्रिज हो रहा तैयार

उधमपुर-श्रीनगर-बारामूला रेल लिंक परियोजना में बड़ी उपलब्धि

राष्‍ट्रीय रेल परियोजना के अंतर्गत उत्तर रेलवे के लिए कोंकण रेल निगम लिमिटेड द्वारा रियासी जिले में कटरा के निकट त्रिकुटा पहाड़ियों की तलहटी में सुरंग टी-1 का निर्माण किया जा रहा है। उधमपुर-श्रीनगर-बारामूला रेल लिंक परियोजना के अंतर्गत यह ब्रेक-थ्रू इस लिहाज से एक शानदार उपलब्‍धि है कि इस परियोजना के लिए सभी आवश्‍यक सुरंगों को सफलतापूर्वक पूरा किया गया। 111 किलोमीटर के चुनौतीपूर्ण क्षेत्र वाला कटरा-रियासी के हिस्‍से के निर्माण के दौरान अनेक बाधाएं सामने आईं और इसके लिए वैश्‍विक विशेषज्ञों को भी साथ लेने की आवश्‍यकता पड़ी।

End of Feed