इसी हफ्ते दो नई Vande Bharat Sleeper ट्रेनों की होगी शुरुआत, जानें रूट और टाइमिंग

भारतीय रेलवे इसी हफ्ते दो नई वंदे भारत स्लीपर ट्रेनों को हरी झंडी दिखाने की तैयारी कर रहा है। इन ट्रेनों के चलने से यात्रियों को बड़ी सुविधा मिलेगी। जानें प्रस्तावित टाइमिंग, रूट और सुविधाएं।

यात्रीगण कृपया ध्यान दें! भारतीय रेलवे 31 अक्टूबर और 1 नवंबर को आपके लिए एक बड़ी खुशखबरी लेकर आ रही है। जी हां यह वह दिन हैं, जब देश की दूसरी और तीसरी स्लीपर वंदे भारत ट्रेनों की शुरुआत होगी। दूसरी वंदे भारत स्लीपर ट्रेन धार्मिक नगरी वाराणसी से देश की राजधानी नई दिल्ली के बीच और तीसरी ट्रेन आर्थिक राजधानी मुंबई से बेंगलुरु के बीच चलेगी। इन सेवाओं से लंबी दूरी की रात की यात्रा करने वाले यात्रियों को आधुनिक एसी स्लीपर कोच में सफर करने का विकल्प मिलेगा। बता दें कि इससे पहले जनवरी 2026 में ही देश की पहली Vande Bharat Sleeper ट्रेन हावड़ा–कामाख्या (गुवाहाटी) रूट पर शुरू हुई थी। चलिए जानते हैं इन दोनों सेवाओं के बारे में -

Vande Bharat Sleeper

इसी हफ्ते इन दो रूटों पर चलेंगी नई वंदे भारत स्लीपर ट्रेनें

वाराणसी-दिल्ली वंदे भारत स्लीपर

वाराणसी और नई दिल्ली के बीच चलने वाली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन का उद्घाटन 31 अक्टूबर को प्रस्तावित है। ट्रेन नंबर 27421 वाराणसी से रात 8:50 बजे रवाना होकर अगली सुबह 5:55 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी। इस तरह प्रस्तावित टाइम-टेबल के मुताबिक यात्रा में लगभग 9 घंटे 5 मिनट लगेंगे।

End of Feed