रेलवे किराये में वृद्धि का ऐलान, जनरल से लेकर एसी तक का बढ़ गया भाड़ा, देखिए पूरी लिस्ट

भारतीय रेलवे ने 26 दिसंबर 2025 से किराये में बदलाव किया है। लोकल ट्रेन और मंथली पास के किराये में कोई बढ़ोतरी नहीं हुई है। साधारण (जनरल) श्रेणी में 215 किलोमीटर तक यात्रा करने पर भी किराया नहीं बढ़ेगा। रेलवे के बढ़े हुए किराये की पूरी लिस्ट यहां देखिए

भारतीय रेलवे ने किराये में वृद्धि की है। एसी से लेकर जनरल तक का किराया रेलवे ने बढ़ा दिया है। 215 किमी से ज्यादा की साधारण श्रेणी यात्रा पर 1 पैसा प्रति किलोमीटर किराया बढ़ गया है। वहीं मेल/एक्सप्रेस नॉन-AC ट्रेन में किराया 2 पैसे प्रति किलोमीटर बढ़ेगा। AC कोच में भी 2 पैसे प्रति किलोमीटर की बढ़ोतरी होगी। 500 किलोमीटर नॉन-AC यात्रा पर यात्री को सिर्फ 10 रुपये ज्यादा देने होंगे।

railway ticket price incriesed.

भारतीय रेलवे ने ट्रेन किराये में वृद्धि का किया ऐलान

रेलवे ने किराये में की मामूली वृद्धि

भारतीय रेलवे ने 26 दिसंबर 2025 से किराए की नई संरचना लागू कर दी है। इस बदलाव में आम यात्रियों के लिए राहत रखते हुए केवल लंबी दूरी की यात्रा और कुछ श्रेणियों में ही मामूली बढ़ोतरी की गई है। रेलवे का कहना है कि यात्रियों पर भार डाले बिना बढ़ते खर्च और सुरक्षा आवश्यकताओं को पूरा करना इस निर्णय का मुख्य उद्देश्य है।

End of Feed