Sam Pitroda Resign: सैम पित्रोदा का इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष से इस्तीफा, 'नस्लीय टिप्पणी' ही नहीं पहले भी पैदा करते रहे हैं 'दिक्कतें'

Sam Pitroda Controversy: नस्लीय टिप्पणी को लेकर पूरे देश में विवाद बढ़ने के बाद इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष सैम पित्रोदा ने इस पद से इस्तीफा दे दिया है।

KEY HIGHLIGHTS

  1. इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष सैम पित्रोदा ने पद से इस्तीफा दिया
  2. सैम पित्रोदा ने नस्लीय टिप्पणी की थीं, जिसे लेकर पूरे देश में विवाद बढ़ गया
  3. कई भाजपा नेताओं ने भी पित्रोदा के इस बयान पर जमकर हमला बोला

Sam Pitroda Resign

सैम पित्रोदा ने इंडियन ओवरसीज कांग्रेस अध्यक्ष पद से दिया इस्तीफा

Sam Pitroda Resign: नस्लीय टिप्पणी (Racial Remarks) को लेकर पूरे देश में विवाद बढ़ने के बाद इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष सैम पित्रोदा ने इस पद से इस्तीफा (Sam Pitroda Resign) दे दिया है। कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने एक्स पर एक पोस्ट में इसकी पुष्टि की। रमेश ने अपने पोस्ट में कहा, 'सैम पित्रोदा ने अपनी मर्ज़ी से इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष पद से इस्तीफा देने का फ़ैसला किया है। कांग्रेस अध्यक्ष ने उनका इस्तीफा स्वीकार कर लिया है।'

पित्रोदा के बयान पर विवाद बढ़ने के बाद कांग्रेस ने उनके बयान से खुद को अलग कर लिया था। कांग्रेस महासचिव और संचार प्रभारी जयराम रमेश ने एक पोस्ट में कहा, 'सैम पित्रोदा द्वारा भारत की विविधताओं को जो उपमाएं दी गई हैं, वह अत्यंत ग़लत व अस्वीकार्य हैं। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस इन उपमाओं से अपने-आप को पूर्ण रूप से अलग करती है।'

End of Feed