Operation Sindoor: हम समुद्र के रास्ते पाकिस्तान पर कुछ ही मिनट में हमला करने वाले थे, एडमिरल त्रिपाठी का खुलासा

उन्होंने अभियान में नौसेना की भूमिका पर कहा, यह अब कोई छिपी हुई बात नहीं है कि जब पाकिस्तान ने सैन्य कार्रवाई रोकने का अनुरोध किया, तब हम समुद्र से उस पर कुछ ही मिनट में हमला करने वाले थे।

नौसेना प्रमुख एडमिरल दिनेश के. त्रिपाठी ने बुधवार को कहा कि ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भारतीय नौसेना समुद्र से पाकिस्तान पर कुछ ही मिनट में हमला करने वाली थी, जब उन्होंने (पाकिस्तान ने) सैन्य कार्रवाई रोकने का अनुरोध किया। वह मुंबई में नौसेना अलंकरण समारोह में बोल रहे थे, जहां उन्होंने पहलगाम आतंकी हमले के बाद पिछले साल चलाए गए ऑपरेशन सिंदूर के दौरान अपनी विशिष्ट सेवा के लिए दो शीर्ष नौसेना अधिकारियों को युद्ध सेवा पदक से सम्मानित किया।

Indian Navy Ship Androth

इंडियन नेवी की ताकत

समुद्र से कुछ ही मिनट में हमला करने वाले थे: एडमिरल त्रिपाठी

उन्होंने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर ने भारतीय नौसेना की अनुकरणीय तत्परता और दृढ़ संकल्प को प्रदर्शित किया, क्योंकि इसकी इकाइयों ने त्वरित तैनाती की और पूरी अवधि के दौरान अत्यधिक आक्रामक रुख बनाए रखा। उन्होंने अभियान में नौसेना की भूमिका पर कहा, यह अब कोई छिपी हुई बात नहीं है कि जब पाकिस्तान ने सैन्य कार्रवाई रोकने का अनुरोध किया, तब हम समुद्र से उस पर कुछ ही मिनट में हमला करने वाले थे।

End of Feed