इंडियन नेवी पर रूस के भी ऑफर का नहीं हो रहा असर, अपने इस फाइटर जेट से दुश्मनों के छक्के छुड़ाने को तैयार!

नौसेना का फोकस अपने देश में बन रहे ट्विन इंजन डेक बेस्ड फाइटर (TEDBF) प्रोजेक्ट पर है। TEDBF की पहली उड़ान 2026 में हो सकती है। वहीं, इसे नौसेना में शामिल करने का लक्ष्य 2032-35 तक रखा गया है।

Indian Navy News: इंडियन एयरफोर्स (Indian Air Force) हो या इंडियन नेवी (Indian Navy) भारत के ये सेनाएं आने वाले किसी भी खतरे से निपटने के लिए अपने बेड़े को मजबूत करने में लगी हैं। एक तरफ जहां पाकिस्तान तो दूसरी ओर चीन, इस दोहरे खतरे से निपटने के लिए भारत को बेहतर तकनीक वाले फाइटर जेट चाहिए। इस बीच रूस ने भारत को ऑफर दिया है कि वे दोनों मिलकर नया फाइटर जेट बनाएं।

navy (1)

प्रतीकात्मक फोटो (PTI)

कैसा होगा रूस का ये जेट?

बताया गया कि यह जेट रूस के Su-57 का बदला हुआ वर्जन होगा, जिसे एयरक्राफ्ट कैरियर से उड़ने लायक बनाया जाएगा। इसमें फोल्डिंग विंग्स और मजबूत गियर जैसे बदलाव किए जाएंगे ताकि यह जहाज से उड़ सके।

End of Feed