Maldives Row: PM मोदी पर टिप्पणी विवाद बढ़ने पर नई दिल्ली के कदम के बाद अब मालदीव ने भारतीय उच्चायुक्त को किया तलब

  • Compiled by: रवि वैश्य
  • Updated Jan 8, 2024, 01:58 PM IST

Maldives PM Modi Remark Row Update:पीएम मोदी के लक्षद्वीप दौरे पर मालदीव के सांसद की पोस्ट पर विवाद के बीच मालदीव के हाई कमिश्नर विदेश मंत्रालय पहुंचे वहीं मालदीव ने भी ऐसा ही किया है।

Maldives PM Modi Remark Row Updated News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ मालदीव के मंत्रियों द्वारा की गई आपत्तिजनक टिप्पणियों से जुड़े बढ़ते राजनयिक विवाद में नई दिल्ली द्वारा ऐसा ही करने के कुछ घंटों बाद माले में भारतीय उच्चायुक्त मुनु महावर को मालदीव ने तलब किया है।

Indian High Commissioner to Male Munu Mahawa

माले में भारतीय उच्चायुक्त मुनु महावर को मालदीव ने तलब किया है

इससे पहले मालदीव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर आपत्तिजनक टिप्पणी के बाद अब भारत सरकार पूरी तरह से एक्शन में आ गई है, मालदीव के हाई कमिश्नर इब्राहिम शाहीब दिल्ली के साउथ ब्लॉक में विदेश मंत्रालय पहुंचे गौर हो कि मालदीव के मंत्रियों की प्रधानमंत्री मोदी पर की गई अपमानजनक टिप्पणी को लेकर भारत ने काफी सख्त रूख अपना लिया है।

End of Feed