Bipasha Basu Trolled Social Media: बिपाशा बसु अपना जन्मदिन सेलिब्रेट करने मालदीव गई थीं। एक्ट्रेस ने अपने खास दिन को पति करण सिंह ग्रोवर और बेटी देवी के साथ सेलिब्रेट किया। एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम पर वेकेशन की फोटो और वीडियो शेयर किए हैं। एक्ट्रेस की वेकेशन की तस्वीरें सोशल मीडिया यूजर्स को पसंद नहीं आ रही हैं। यूजर्स एक्ट्रेस को सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल कर रहे हैं।
सोशल मीडिया पर यूजर्स एक्ट्रेस को मालदीव की जगह लक्षद्वीप जाने की सलाह दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, आपको पता होना चाहिए देश में क्या चल रहा है। दूसरे यूजर ने लिखा, बायकॉट मालदीव। तीसरे यूजर ने लिखा, शर्म करो, सेल्फ रिस्पेक्ट सबसे पहले है। चौथे यूजर ने लिखा, मालदीव छोड़ो लक्षद्वीप जाओ।
सोशल मीडिया पर ट्रोल हुईं बिपाशा बसु
दरअसल देशभर में बायकॉट मालदीव ट्रेंड कर रहा है। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लक्षद्वीप वेकेशन की कुछ तस्वीरें शेयर की थीं। इन फोटो को शेयर करते हुए पीएम मोदी ने लक्षद्वीप के पर्यटन को बढ़ावा देने की अपील की थी। प्रधानमंत्री की तस्वीरों पर मालदीव के तीन नेताओं ने आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। इसके बाद से सोशल मीडिया पर बायकॉट मालदीव का ट्रेंड चल रहा है। इस ट्रेंड को देश की जनता से लेकर सेलेब्स तक सपोर्ट कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर अक्षय कुमार, सलमान खान से लेकर जाह्नवी कपूर तक ने बायकॉट मालदीव को सपोर्ट किया था।
