5 करोड़ की सिगरेट की तस्करी कर रहा था ईरानी चालक दल! भारतीय तटरक्षक बल ने द्वारका में जब्त की नाव; 4 हिरासत में

भारतीय तटरक्षक बल ने एक संदिग्ध विदेशी नाव को पकड़ी है। यह नाव भारतीय विशेष आर्थिक क्षेत्र से कैप्चर की गई है, जिसके जरिए ईरानी चालक दल विदेशी ब्रांड की सिगरेट की तस्करी कर रहा था।

भारतीय तटरक्षक बल ने एक संदिग्ध विदेशी नाव को पकड़ी है। यह नाव भारतीय विशेष आर्थिक क्षेत्र से कैप्चर की गई है, जिसके जरिए ईरानी चालक दल विदेशी ब्रांड की सिगरेट की तस्करी कर रहा था।

Indian Coast Guard Dwarka

भारतीय तटरक्षक बल ने द्वारका में जब्त की विदेशी नाव (फोटो साभार: @IndiaCoastGuard)

200 कार्टन विदेशी सिगरेट जब्त

प्राप्त जानकारी के मुताबिक, भारतीय तटरक्षक बल ने शनिवार को भारतीय विशेष आर्थिक क्षेत्र में एक संदिग्ध विदेशी नाव को जब्त किया। यह नाव द्वारका से लगभग 115 समुद्री मील पश्चिम में पाई गई। अल मुख्तार (Al Mukhtar) नाम की इस नाव पर चार ईरानी नागरिक सवार थे। तलाशी के दौरान नाव के अंदर छिपाकर रखे गए 200 कार्टन विदेशी ब्रांड की सिगरेट बरामद किए गए, जिनमें लगभग 1 लाख पैकेट शामिल थे।

End of Feed