'अक्षय- जिसका कभी क्षय न हो'...भारतीय तटरक्षक बल को मिला नया प्रहरी, समुद्री सुरक्षा और रेस्क्यू ऑपरेशन में निभाएगा अहम भूमिका

देश की समुद्री सुरक्षा को नई मजबूती देते हुए भारतीय तटरक्षक बल ने अत्याधुनिक फास्ट पेट्रोल वेसल आईसीजीएस अक्षय को अपने बेड़े में शामिल कर लिया है। स्वदेशी तकनीक से निर्मित यह पोत समुद्री निगरानी, खोज एवं बचाव और तटीय सुरक्षा जैसे अहम अभियानों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

ICGS Akshay: भारतीय तटरक्षक बल (Indian Coast Guard) ने शनिवार को अपनी समुद्री सुरक्षा क्षमताओं को और मजबूत करते हुए नई पीढ़ी के फास्ट पेट्रोल वेसल आईसीजीएस अक्षय (ICGS Akshay) को आधिकारिक तौर पर सेवा में शामिल कर लिया। इस स्वदेशी जहाज का कमीशनिंग समारोह गोवा के वास्को स्थित गोवा शिपयार्ड लिमिटेड (Goa Shipyard Limited) में आयोजित किया गया, जिसमें तटरक्षक बल के वरिष्ठ अधिकारी और सरकार के कई गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।

ICGS Akshay Commission (Photo: ANI)

भारतीय तटरक्षक बल के बेड़े में शामिल हुआ स्वदेशी फास्ट पेट्रोल वेसल 'ICGS अक्षय' (फोटो: ANI)

क्या है अक्षय नाम का अर्थ?

गोवा शिपयार्ड लिमिटेड द्वारा डिजाइन और निर्मित यह आधुनिक पोत केंद्र सरकार की 'आत्मनिर्भर भारत' और 'मेक इन इंडिया' पहल का एक महत्वपूर्ण उदाहरण है। यह जहाज समुद्री सुरक्षा, तटीय निगरानी, खोज एवं बचाव (Search and Rescue) अभियानों के साथ-साथ समुद्री कानून प्रवर्तन में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। 'अक्षय' नाम का अर्थ है 'जिसका कभी क्षय न हो'। यह नाम भारतीय तटरक्षक बल के उस संकल्प का प्रतीक है, जिसके तहत देश के समुद्री हितों की रक्षा करने और भारतीय समुद्री सीमाओं को सुरक्षित, संरक्षित एवं स्वच्छ बनाए रखने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।

End of Feed