समुद्र में पकड़ा गया हथियारों से भरा पाकिस्तानी बोट, 40 किलो ड्रग्स भी बरामद; 10 पाक नागरिक गिरफ्तार

  • Authored by: शिशुपाल कुमार
  • Updated Dec 26, 2022, 08:02 PM IST

भारतीय तट रक्षक (Indian Coast Gaurd) को गुजरात एटीएस की ओर से इसकी खुफिया जानकारी मिली थी। जिसके आधार पर 25 और 26 दिसंबर की मध्यरात्रि के दौरान, आईसीजी ने आईसीजीएस अरिंजय के साथ गश्ती में तेजी लाई और पाकिस्तानियों को पकड़ लिया। इस बोट पर भारी मात्रा में हथियार भी मौजूद था।

गुजरात में भारतीय तट रक्षक बलों (Indian Coast Gaurd) ने पाकिस्तान की एक और साजिश का पर्दफाश कर दिया है। गुजरात की समुद्री सीमा के नजदीक कोस्ट गार्ड ने एक पाकिस्तानी नाव को जब्त किया है। इस नाव में हथियार और ड्रग्स भरा था। साथ ही 10 पाकिस्तानी नागरिक भी पकड़े गए हैं।

pakistani boat seized.

इंडियन कोस्ट गार्ड ने पाकिस्तानी बोट जब्त किया

गुजरात तट पर पकड़े गए इस पाकिस्तानी नाव पर हथियार, गोला-बारूद और लगभग 300 करोड़ रुपये मूल्य के 40 किलोग्राम ड्रग्स लदा था। सुरक्षा एजेंसियों ने पाकिस्तानी नाव के चालक दल से छह पिस्तौल और 120 राउंड गोलियां बरामद किए हैं। यह भारत की सीमा में घुसने की कोशिश कर रहा था, तभी तट रक्षक बल ने इसे पकड़ लिया। मिली जानकारी के अनुसार भारतीय तट रक्षक को गुजरात के आतंकवाद विरोधी दस्ते (ATS), से इस नाव की खुफिया सूचना मिली थी। जिसके आधार पर 25 और 26 दिसंबर की मध्यरात्रि को आईसीजीएस अरिंजय के साथ तटरक्षक बल समुद्र में तैनात थे।

End of Feed