Indian Army का बदलता रूप, ये पांच स्तंभ सेना को बना देंगे और घातक; देखते ही भाग खड़े होंगे दुश्मन

  • Authored by: शिशुपाल कुमार
  • Updated Jan 2, 2023, 09:21 PM IST

Indian Army: भारत इस समय दो मोर्चों पर चुनौतियों का सामना कर रहा है। एक तरफ चीन है तो दूसरी तरफ पाकिस्तान। भारतीय सेना दोनों ही मोर्चों पर दुश्मनों को खदेड़ चुकी है। भारतीय सेना अब आधुनिक वॉर की तैयारी में जुटी है। इसके लिए नए साल में भारतीय सेना कई बदलावों से गुजरने वाली है।

Indian Army: केंद्र सरकार लगातार सेना को आधुनिक बनाने पर जोर देती रही है, इसके लिए करोड़ों का फंड में जारी किया गया है। सेना भी इस रास्ते पर लगातार चलते हुए अपने आप को आधुनिक बना रही है। साल 2023 में भारतीय सेना कई और मामलों में आधुनिक हो जाएगी।

indian army

भारतीय सेना हो रही है आधुनिक

सोमवार को भारतीय सेना की ओर से एक वीडियो जारी किया गया है। जिसमें बताया गया है कि सेना अपने पांच स्तंभों के विकास के सहारे और आधुनिक बनने की तैयारी कर रही है। इन स्तभों के सहारे भारतीय सेना दुश्मनों के दांत आसानी से खट्टे कर सकती है। इन पांच स्तंभों में ट्रेनिंग, आधुनिक हथियार, इंफ्रास्ट्रक्चर, स्वदेशीकरण शामिल है। सेना ने लिखा- "भारतीय सेना, बदलते समय व समीकरणों के साथ स्वयं भी परिवर्तन की ओर गतिशील है। देश की सुरक्षा और राष्ट्र निर्माण के लिए प्रतिबद्धता के साथ, परिवर्तन के पांच स्तंभ देंगे सेना को एक परिवर्तित स्वरूप। समय है प्रगतिशील परिवर्तन का।"

End of Feed