AK-203 Assault Rifles: उत्तर प्रदेश के अमेठी में बनाई जाने वाली अब तक की सबसे घातक और आधुनिक AK-203 एसॉल्ट राइफल्स की पहली खेप बनकर तैयार हो चुकी है और जल्द ही इसे सेना को सौंपने की प्रक्रिया भी शुरू हो जाएगी। इसके बाद इन्हें नॉर्दन बॉर्डर्स के अग्रिम मोर्चों पर सैनिकों को इशु कर दिया जाएगा। पहली खेप अमेठी में तैयार की गई 5000 AK203 रायफल सेना को सौंपी जा रही हैं। पिछले साल उत्तर प्रदेश के अमेठी के कोरवा में इन अत्याधुनिक असाल्ट राइफल का उत्पादन शुरू हो चुका है।
AK-203 एसॉल्ट राइफल
