Indian Army: गोरखा रेजिमेंट्स में 10 हजार से ज्यादा नेपाली गोरखा सैनिकों की कमी, 2020 से नहीं हुई एक भी भर्ती

​Indian Army: 2022 में सेना में नई तरह की भर्ती प्रक्रिया अग्निपथ का ऐलान हुआ और नेपाल को इससे ऐतराज था जिसकी वजह से उसने नेपाल के गोरखाओं को भारतीय सेना में शामिल होने से रोक दिया।

Indian Army: भारतीय सेना में 200 साल पुरानी गोरखा रेजिमेंट (Gorkha Regiment) में नेपाली गोरखा सैनिकों की भारी कमी दर्ज की गई है। पिछले 3 सालों में भारतीय सेना की गोरखा पलटनो में 10,000 से 12,000 गोरखा जवानों की कमी दर्ज कीपे जा रही है। 2020 में कोविड-19 के बाद सेना में जवानों की भर्ती रैलियों पर रोक लग गई थी, जिसकी वजह से कोई भी नई भर्ती नहीं हो सकी और यह बैकलॉग बढ़ता गया।

indian army gorkha regiment.

भारतीय सेना की गोरखा रेजीमेंट्स में दस हज़ार से ज्यादा नेपाली गोरखा सैनिकों की कमी (फोटो- Indian Army)

End of Feed